फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One should get enough sleep: Prof. Prince

प्रत्येक व्यक्ति का पर्याप्त और नियमित नींद लेनी चाहिए- प्रो. राजकुमार

Wed, 05 Aug 2020 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
One should get enough sleep: Prof. Prince
फोटो संख्या 08 उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो. राजकुमार के साथ प्रभारी अधिकारी डा. अनामिका सिंह एवं अन - फोटो : ETAWHA
चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई के ट्रामा एवं इमर्जेंसी सेंटर के प्रथम तल पर नींद की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए स्लीप लैबोरेटरी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को स्लीप लैबोरेटरी का उद्घाटन कुलपति प्रो. राजकुमार ने किया। स्लीप एपनिया सिंड्रोम पर सेमिनार में कुलपति ने हर व्यक्ति को पर्याप्त नींद लेने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजकुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान बड़ी संख्या में लोग मानसिक बीमारियों एवं डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं।
इसका मुख्य कारण लोगों का ज्यादा समय घरों में रहने को मजबूर होना, लंबे समय तक टेलीविजन, लैपटॉप, मोबाइल जैसे उपकरणों पर समय बिताना है।
लगभग एक तिहाई जनसंख्या किसी न किसी कारण से निद्रा संबंधित रोगों से ग्रसित हैं। इसमें स्लीप एपनिया, इनसोमनिया, नारकोसेप्सी, हाइपर सोमानिया आदि प्रमुख हैं। इसके लिए सबसे जरूरी यह है कि प्रत्येक व्यक्ति निश्चित रूप से पर्याप्त एवं नियमित नींद ले, ताकि मस्तिष्क एवं शरीर में स्फूर्ति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लीप लैबोरेटरी की प्रभारी अधिकारी डॉ. अनामिका सिंह ने बताया कि नींद संबंधी बढ़ती समस्याओं को देखते स्लीप लैबोरेटरी की स्थापना की गई है।
इसमें निद्रा रोगों की जांच करने के बाद बीमारी की गंभीरता के हिसाब से अन्य विभागों जैसे मनोचिकित्सा विभाग, न्यूरो विभाग आदि में रेफर किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आईके शर्मा, डॉ. नरेश पाल सिंह, डॉ. अमितकांत सिंह, डॉ. अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed