फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One person died in a fight at a wedding venue.

Etawah News: शादी वाले घर में मारपीट के मामले में एक की मौत

Fri, 13 Feb 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
One person died in a fight at a wedding venue.
इटावा। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला करनपुरा में लड़की की शादी के दिन तीन रिश्तेदारों में आपस में झगड़ा हो गया था। साले ने जीजा के ऊपर सिल से हमला करके घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल जीजा ने शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार रात नौ बजे शादी समारोह चल रहा था। सभी परिजन मैरिज हाल में थे। घर पर उमेश बाथम के साथ उसके चचेरे भाई गुड्डू बाथम निवासी गोपियागंज और साला पिंटू बाथम निवासी भीखनपुरा, जसवंतनगर मौजूद थे। शराब पीने के बाद तीनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। देखते ही देखते मारपीट होने लगी थी।
विज्ञापन

उमेश बाथम के बेटे सोनू बाथम ने बताया कि बुधवार को उनकी भांजी काव्या की शादी थी। घर पर उसके पिता, चाचा और मामा रुके हुए थे। रात नौ बजे के करीब पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर पर झगड़े की आवाज आ रही है। मौके पर पहुंचने पर देखा तो उनके पिता लहूलुहान हालत में घर पर पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चाचा गुड्डू और मामा पिंटू भी घायल अवस्था में थे। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को सैफई आयुर्विज्ञान विवि. के लिए रेफर कर दिया गया था। उमेश के पुत्र सोनू की तरफ से आरोपी पिंटू के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed