{"_id":"58befc7b4f1c1b6d43dc5b1b","slug":"one-person-died-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
लालू पुत्र कल्याण सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी पीपरी भिंड साथी अजय नट पुत्र नाथूराम के साथ बकेवर-लखना रोड पर बाइक से जा रहा था। तभी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लालू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। अजय घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एएसपी आवास के सामने स्कूटी सवार अर्पित तिवारी पुत्र अर्जुन निवासी घटिया अजमल अली व पल्लव पुत्र मनोज निवासी जटपुरा की भिड़त आटो से हो गई। जिसमें दोनों स्कूटी सवार के साथ आटो में सवार गुड्डी देवी पत्नी गुलाब सिंह निवासी चौगान थाना सिविल लाइन घायल हो गईं। घायलों को थाना पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन