{"_id":"642dbae1ccd66aa65e0e046b","slug":"one-person-arrested-in-cattle-smuglling-etawha-news-c-12-1-164457-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अन्ना मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अन्ना मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार
Wed, 05 Apr 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
बसरेहर। चौबिया पुलिस ने बुधवार सुबह नगला बनी हरदू गांव के पास अन्ना मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ लिया। एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि उसके दो साथी भाग गए। पुलिस फरार लोगों की तलाश कर रही है।
बुधवार सुबह चौबिया पुलिस को सूचना मिली कि कर्री चौकी के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कुछ लोग कंटेनर में अन्ना मवेशियों को भरकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर कंटेनर को पकड़ लिया। कंटेनर में सवार तीन लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक को दबोच लिया। ट्रक से बरामद 27 गोवंशों को जैनपुर में बनी गोशाला पहुंचाया गया। पशु तस्कर मवेशियों को कंटेनर में भरकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। सर्विस रोड पर उतरने के बाद यह लोग रुके थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। एएसपी ग्रामीण सतपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।