फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One million people took a dip in Pcnd

एक लाख लोगों ने पचनद में लगाई डुबकी

Mon, 14 Nov 2016 06:27 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 14 Nov 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
One million people took a dip in Pcnd
विंध्याचल के गजियाघाट पर गंगा में डूबे बच्चे की तलाश करते गोताखोर। अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं ने पांच नदियों के संगम पचनद कुंड में डुबकी लगाकर भगवान कालेश्वर महाराज का जलाभिषेक किया। नदी में दीपदान कर भगवान शिव व मां गौरी की पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाएं वस्त्र बदलने की कोई व्यवस्था न होने काफी नाराज भी दिखी। हालांकि पुलिस के बंदोवस्त चुस्त दुरुस्त रहे। सोमवार को पचनद पर यूपी व एमपी से आए करीब एक लाख लोगों ने स्नान किया। सुबह से ही इसका क्रम शुरू हो गया। कालेश्वर मंदिर में भक्तों की पूजा अर्चना का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


चकरनगर क्षेत्र में पचनद अपने एतिहासिक एवं धार्मिक मान्यता को लेकर विख्यात है। यह स्थान इटावा, औरैया, जालौन व भिंड की सीमा पर स्थित है। यहां यमुना, चंबल, क्वारी, सिंध व पहूज नदियों का संगम होने के कारण पचनद कहा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां प्रति वर्ष पांच दिन के मेले का आयोजन होता है। कई लाख लोग यहां पचनद में स्नान कर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं की संख्या काफी रही।
विज्ञापन


लेकिन नोट बंदी का असर दिखा। मेले में आए दुकानदारों की बिक्री अपेक्षाकृत हुई। इसके अलावा स्नान के बाद महिलाआें को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले पर्दे लगाए जाते थे। इस बार इनका इंतजाम नहीं किया गया। महिलाओं ने एक दूसरे का सहयोग लेते हुए गीले वस्त्र बदले। वहीं पुलिस सुरक्षा के माकूल इंतजाम होने से मेले सुचारू रूप से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed