{"_id":"643c407152a80f0e680ce8f4","slug":"one-died-in-chc-etawha-news-c-12-1-184301-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सीएचसी में वृद्ध की मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सीएचसी में वृद्ध की मौत, लापरवाही का आरोप
Mon, 17 Apr 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
उदी। तबीयत खराब होने पर सीएचसी लाए गए वृृद्ध की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया है।
गांव गड़िया गुलाब सिंह निवासी सर्वेश ने बताया कि पेट दर्द होने पर 60 वर्षीय पिता शोभरन सिंह को लेकर सीएचसी गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ की लापरवाही की वजह से पिता को समय पर इलाज नहीं मिल सका और उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर बढ़पुरा पुलिस सीएचसी पहुंची और परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
पहले ही मरीज की स्थिति गंभीर थी। सीएचसी में स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय ड्यूटी पर थे। मरीज के अस्पताल आने पर इलाज शुरू होने से पूर्व ही पांच मिनट के अंदर उसकी मौत हो गई। - डॉ. विनोद शर्मा, सीएचसी अधीक्षक, उदी।