{"_id":"655510f729579e22bf0110a4","slug":"one-dead-another-injured-in-bike-collision-etawha-news-c-216-1-etw1002-5233-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
- इटावा भदामई मार्ग पर गांव रिटोली के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। इटावा भदामई मार्ग पर गांव रिटोली में मंगलवार की रात बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दी। दूसरे घायल का इलाज हो रहा है।
थाना इकदिल क्षेत्र के गांव महानेपुर के गौरव कठेरिया (26) इटावा से भदुवा की ओर जा रहा था। रिटौली गांव में अंबेडकर पार्क के पास सामने से आ रही बाइक टकरा गई। हादसे में गौरव के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार खरगपुर गांव के आशु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी बसरेहर सनत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्हाेंने घायलों को शीघ्रता से सीएचसी बसरेहर पहुंचाया। वहां से गौरव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -
सड़क दुर्घटना में दो बाइक पर सवार पांच लोग घायल
जसवंतनगर। तिरकारा दौलतपुर दिहुली बरनाहल के शिवबालक (28) अपनी पत्नी सुमन और दो बच्चों के साथ रिश्तेदारी में सिरसागंज गए हुए थे। बुधवार को वह घर लौटने के लिए निकले थे। रास्ते में नेशनल हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें शिवबालक परिवार समेत घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार गौरी शंकर निवासी जिला फिरोजाबाद भी घायल हो गए। सूचना पर सभी को सीएचसी ले जाया गया। यहां से शिवबालक व उनकी पत्नी सुमन की हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाइकों की टक्कर में दुकानदार घायल
भरथना। भरथना-बिधूना मुख्य मार्ग पर छोला मंदिर के पास बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाइक से दूध लेने जा रहे अमित (40) निवासी मोहल्ला ब्रजराज नगर कस्बा भरथना सामने की दिशा से आ रहे बाइक की टक्कर से घायल हो गए। हादसे में घायल अमित को आसपास लोगों ने पास ही स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें परिजन इटावा स्थित निजी अस्पताल ले गए। घायल अमित की कस्बा में बर्तन की दुकान है। (संवाद)