{"_id":"641a02614bd6c42fbc0daf87","slug":"one-arrested-in-murder-case-etawha-news-c-12-1-136407-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: युवक की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: युवक की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार
Wed, 22 Mar 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा बकेवर निवासी युवक की हत्या में आरोपी को पुलिस ने लुधियानी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
भरथना क्षेत्र में साम्हो के पास रेलवे ट्रैक पर बकेवर के आयुष (22) का शव पड़ा मिला था। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को पराग डेयरी के पास रहने वाले आयुष की हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी भानू यादव निवासी सुजीपुर कोतवाली भरथना मंगलवार को लुधियानी चौराहे के पास खड़ा था। वह भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर उसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक को पुलिस में हत्या व एससी-एसटी के मामले जेल भेज दिया। विवेचना सीओ विवेक जावला कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस पहले युवती ज्योति यादव को जेल भेज चुकी है।