फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   On the shift to shoppers, the Mandi administration and traders were struggling

फड़ दुकानदारों को शिफ्ट करने पर मंडी प्रशासन और व्यापारियों में तनातनी

Mon, 26 Feb 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Mon, 26 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
On the shift to shoppers, the Mandi administration and traders were struggling
मडी गेट पर ताला लगा होने के बाद उसे फांदकर आते-जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

इटावा। कृषि उत्पादन मंडी समिति में जाम की समस्या के निदान के लिए फड़ दुकानदारों को हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का व्यापारियों ने विरोध किया है। मंडी सचिव ने सोमवार को गेट नंबर एक पर ताला डलवा दिया। गेट नंबर दो से सभी व्यापारियों के आने की व्यवस्था की गई। गेट बंद किए जाने पर व्यापारियों ने विरोध किया। गेट बंद होने से आसपास के इलाके में हथठेेला एवं फड़ दुकानदार अपनी दुकानें नहीं लगा सके।  

विज्ञापन

 मंडी व्यापारियों ने डीएम को दिया ज्ञापन सोमवार को मंडी परिषद के सचिव की कार्यशैली के खिलाफ मंडी परिषद के व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के मुताबिक वह वर्षों से मंडी में कारोबार करते आ रहे हैं। आरोप लगाया है कि उगाही के चलते सचिव उन्हें कारोबार नहीं करने दे रहे हैं। यही नहीं उन्होंने मंडी परिषद के मुख्य द्वार पर ताले तक डलवा दिए हैं। इस कारण व्यापारियों को ही नही बल्कि किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 ज्ञापन में व्यापारियों ने सचिव पर अभद्र व्यवहार करने तथा फर्जी मुकदमा तक लगवा देने की धमकी देने का  आरोप लगाया है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से सचिव को हटाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले व्यापारियों में जयनारायन,अनिल कुमार,अवधेश समेत करीब दर्जनभर व्यापारीगण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की वजह से दुकानों को किया जा रहा शिफ्ट: मंडी सचिव
इटावा। मंडी समिति के सचिव आशीष यादव ने बताया कि जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए मंडी परिसर में पानी की टंकी के पास फड़ वालों को  शिफ्ट किया जा रहा है। करीब 95 फीसदी फड़ वालों ने दुकानें लगा भी ली हैं। कुल दुकानों की संख्या करीब दो सैकड़ा है। बताया कि इसी प्रकार थोक की दुकानों को भी बंबा की ओर शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसी दुकानों की संख्या आधा सैकड़ा से ऊपर है। मंडी के गेट पर ताला लगाने के बारे में बताया कि कुछ फड़ वाले नए स्थान पर जाना नहीं चाहते।  गेट के पास ही दुकानें लगा रहे हैं। लिहाजा सुबह चार बजे से लेकर दस बजे तक गेट पर ताला लगवा रहे हैं। अभी कुछ दिन और ऐसा करेंगे। बताया कि ऐसे व्यापारियों को दुकानें हटाने का अल्टीमेटम दे दिया गया है। नहीं हटाने पर हटा दिया जाएगा।


बंद गेट के सामने लगा लिए हथठेले
इटावा। सोमवार की सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताले लगे होने से परेशान लोग मंडी के अंदर जाने और बाहर आने के लिए बंद गेट के ऊपर से चढ़कर आते जाते देखे गए।  हालांकि गेट बंद होने का फायदा हथठेला पर सामान बेचने  वालों ने उठाते हुए गेट के सामने ही अपनी दुकान लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed