फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   On the day of health fair, the lock on Piprauli Gadhia PHC kept hanging

आरोग्य मेले के दिन पिपरौली गढिय़ा पीएचसी पर लटकता रहा ताला

Mon, 30 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
On the day of health fair, the lock on Piprauli Gadhia PHC kept hanging
चकरनगर (इनसेट)। मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेले के आयोजन में बीहड़ क्षेत्र में लापरवाही बरती जा रही है। रविवार को पिपरौली गढ़िया पीएचसी में ताला लटकता रहा।
विज्ञापन

पिपरौली गढिय़ा गांव के राजीव सिंह अशोक कुमार, बंसरी के कल्लू दुबे व अजीत की गढ़िया के चंद्र प्रकाश मिश्रा ने जन आरोग्य मेले में इलाज के लिए गए थे। दोपहर के एक बजे तक अस्पताल का ताला नहीं खुला तो लौट आए। बताया कि अस्पताल में अक्सर ताला पड़ा रहता है। कभी कभार ही स्वास्थ्य कर्मी मिलता है, वह भी फीस लेकर दवा देता है। बाकी दवा पर्ची पर लिख देता है। क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया पिपरोली गढिय़ा में तालाबंदी की जांच की जाएगी। लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डाक्टर न होने पर लौटे मरीज
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र में ऊसराहार, ताखा, खरगपुर व समथर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। समथर में डॉ. यतेंद्र कुमार ने 35 मरीज देखे। मेदीपुरा की राखी कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं आए। जांच कराने के इरादे से आईं थी, केवल बुखार की दवा ली है। नगला हंसे से आए आदेश कुमार ने बताया पेट में दिक्कत होने की वजह से आए थे। बाहर से कोई डॉक्टर नहीं आया। नगला भिखारीदास निवासी अंजली ने बताया महिला रोग विशेषज्ञ न होने से लौटना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में देखे गए 2339 मरीज आए
इटावा। आरोग्य मेलों में 2339 मरीज पहुंचे और 205 गोल्डन कार्ड बनाए गए। सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया 401 लोगों की कोविड और 294 लोगों की मलेरिया की जांच हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed