फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   on died in an accident, 10 injured

हादसों में एक की मौत, दस घायल

Fri, 31 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 31 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
on died in an accident, 10 injured
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक

शहर में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दस लोग घायल हो गए। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में इटावा रोड पर बंबिया के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे एक युवक को वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, हाईवे पर टेंपो पलटने से उसमें सवार दस लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

पहली घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र के इटावा रोड पर बंबिया के पास हुई। फिरोजाबाद जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ामई निवासी शराफत(29) पुत्र भूरे अली उदी मोड़ के पास स्थित वैशाली ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था। गुरुवार रात करीब नौ बजे व उदी मोड़ आया था। सामान लेकर वह पैदल भट्टा लौट रहा था। तभी बंबिया के पास किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। एसओ बढ़पुरा रमा कांत दुबे ने बताया कि शराफत को टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर सुदिति ग्लोबल स्कूल के पास हुई। जहां सवारियां लेकर इटावा आ रहे एक टेंपो में ट्रक ने कट मार दिया। जिससे टेंपो चालक ने नियंत्रण खो दिया और टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार सावित्री पत्नी केशरी नंदन, विटोला देवी पत्नी जगदीश तिवारी, राम जानकी पत्नी मुन्ना लाल निवासी गांधी नगर इटावा, मंजू पुत्री होशियार सिंह, पत्नी अभयराम निवासी बिठौली थाना चौबिया अतुल पुत्र रामौतार निवासी कामेत थाना बढ़पु़रा, बृजेश कुमार, सपना, रीना व विनीता घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को टेंपो से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed