फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Old woman was thrashed by a vehicle

वृद्धा को वाहन ने रौंदा

Fri, 28 Oct 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 28 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Old woman was thrashed by a vehicle
accident - फोटो : AmarUjala

इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्रुखाबाद रोड पर सौरभ ढाबा के पास सड़क के किनारे पैदल जा रही एक वृद्धा को तेजी से आ रहे वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौके से चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन


चौबिया थाना क्षेत्र के गांव माखनपुर निवासी जावित्री देवी (70) शुक्रवार सुबह अपने घर से पैदल खेत पर धान की फसल देखने जा रही थी। सौरभ ढाबा के पास वाहन ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।  हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


घायल वृद्धा को जिला अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  उधर, इकदिल थाना क्षेत्र के पक्का बाग तिराहे के पास राजू निवासी बम्हनपुर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह घायल हो गया। बसरेहर थाना क्षेत्र के कुम्हावर रोड पर खडकौली के पास अचानक बाइक के फिसलने से बाइक पर सवार कल्लू  निवासी नखासा थाना कोतवाली घायल हो गया। उधर, सकटपुरा के पास  घर के बाहर खेल रही बालिका रंजना को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed