फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Okha-Varanasi's engine catches, was delayed for two hours down the track

ओखा-बनारस का इंजन फेल, दो घंटे बाधित रहा डाउन ट्रैक

Fri, 09 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 09 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Okha-Varanasi's engine catches, was delayed for two hours down the track
फाइल फोटो

भरथना।  शुक्रवार शाम भरथना स्टेशन क्रास करने के तुरंत बाद ओखा-बनारस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ट्रेन क ा इंजन फे ल होने से डाउन ट्रैक बाधित हो गया। जिसके बाद भरथना स्टेशन पर पहुंची बिहार संपर्क क्रांति के इंजन को जोड़कर ट्रेन को साम्हों स्टेशन पर लूप लाइन में पहुंचाया गया। ।इसके बाद फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सका। इसके चलते पूरे  दो घंटे तक डाउन ट्रैक बाधित रहा।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 19570 डाउन ओखा-बनारस एक्सप्रेस शुक्रवार को शाम 6 बजकर 10 मिनट पर भरथना स्टेशन क ो क्रास कर खंबा नंबर 1135/28 पर पहुंची ही थी कि अचानक ट्रेन का इंजन फे ल हो गया और ट्रेन मेन डाउन ट्रैक पर खड़ी हो गई। ट्रेन के ड्राइवर ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी जिससे रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया और ट्रेन को मेन डाउन ट्रैक से हटाने की कवायद शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


उक्त ट्रेन के पीछे चल रही 12566 बिहार संपर्क क्रांति को भरथना स्टेशन पर रोककर इसका इंजन हटाया गया और इंजन को ओखा बनारस ट्रेन के आगे जोड़कर ट्रेन को साम्हों स्टेशन पर लूप लाइन में पहुंचाया गया। इसके बाद इंजन को वापस लाकर स्टेशन पर डाउन ट्रैक में खड़ी संपर्क क्रांति में फिर से जोड़कर इस ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर ट्रैक को क्लियर किया गया और डाउन ट्रेक पर फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


  ट्रेन का इंजन फेल होने के चलते संपर्क क्रांति के अलावा भरथना स्टेशन पर डाउन इंटर सिटी भी खड़ी रही। वहीं इटावा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर नई दिल्ली कानपुर रिवर्स शताब्दी ट्रैक क्लियर होने के इंतजार में एक घंट से अधिक खड़ी रही। वहीं मेन डाउन ट्रैक पर विक्रमाशिला रूकी रही। वहीं ट्रैक क्लियर होने के बाद भी ओखा बनारस ट्रेन साम्हों स्टेशन पर नए इंजन के आने के इंतजार में लगभग तीन घंटे तक खड़ी रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed