फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Officials arrived with juice, but the hunger strikers refused to break their fast.

Etawah News: जूस लेकर पहुंचे अधिकारी, अनशनकारियों ने अनशन तोड़ने से किया इन्कार

Tue, 30 Dec 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Officials arrived with juice, but the hunger strikers refused to break their fast.
बकेवर। कस्बा लखना में रामजानकी मन्दिर के मामले को लेकर आमरण अनशन कर रहे अशोक तिवारी का अनशन तुड़वाने तहसीलदार भरथना लेखपालों के साथ जूस लेकर अनशन स्थल पर पहुंचे। अनशन पर बैठे अशोक तिवारी ने कार्रवाई के बिना अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया। रात तक तहसीलदार अनशकारी को मनाने में लगे थे।
विज्ञापन


कस्बा लखना में करीब चार सौ पचास वर्ष पुराने ठाकुरान मोहल्ला स्थित करोड़ों रुपए के संपत्ति के स्वामित्व वाले श्रीराम जानकी मंदिर में बदइंतजामी और उसकी भू-संपत्ति पर अवैध कब्जा किए लोगों के विरुद्ध कार्यावई को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी मंदिर स्थल पर सोमवार से आमरण अनशन पर बैठे हैं। मंगलवार शाम करीब पांच बजे तहसीलदार भरथना दिलीप कुमार क्षेत्रीय लेखपाल राहुल चौबे व अन्य लेखपाल सुधीर कुमार के साथ अनशन स्थल पर पहुंच कर मंदिर की समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन देकर अनशन खत्म करने का आग्रह किया। डीएम को मौके पर आने की बात कहकर अधिवक्ता और उनके साथ बैठे अनशनकारियों ने तहसीलदार के आग्रह को ठुकरा दिया। अनशन स्थल पर पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह राठौर, अजय प्रताप सिंह राठौर, नरेंद्र राठौर, जितेंद्र राठौर, सोनू वर्मा एडवोकेट, गोपाल कृष्ण सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed