फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   officer dont work as sp worker

सपा कार्यकर्ता बनकर कार्य न करें अधिकारी

Fri, 15 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 15 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
officer dont work as sp worker
बकेवर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया - फोटो : अमर उजाला

बकेवर थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के साथ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्हाेंने सपा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। धरने का आगाज करते हुए सांसद अशोक दोहरे ने कहा कि जो अधिकारी सपा कार्यकर्ता बनकर कार्य कर रहे हैं, वे आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहें। जातियों के आधार पर राजनीति करने वाली सपा और बसपा जनता का हित नहीं कर सकतीं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवाद के नाम पर परिवार का विकास करने वाली सपा का 2017 में अंत सुनिश्चित है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार करने वाले अधिकारियों को सरकार बनने पर दंडित कराया जाएगा। लूटी गई जमीन को अराजकतत्वों से कब्जा मुक्त कराएंगे। जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने कहा कि प्रदेश की जनता आंदोलित है। पूर्व जिलाध्यक्ष और धरना प्रभारी गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि राजनीति के सौदागरों को सबक सिखाने के लिए सड़कों पर हुजूम निकल पड़ा है। युवा भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे ने कहा कि सपा सरकार की गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


धरने को संबोधित करने वालों में जयवीर सिंह भदौरिया, केके राज, जसवंत वर्मा, डा. राजबहादुर यादव, कमलेश कठेरिया, मनीष यादव पतरे, कृपानाराण तिवारी, विवेक भदौरिया, अजय प्रताप धाकरे, जगजीवन राव चौबे, प्रशांत राव चौबे, वीरेंद्र बघेल, राजेंद्र तिवारी, प्रदीप तिवारी, ओमप्रकाश शाक्य, गोविंद दुबे, ऋषभ शुक्ला, हरीशंकर शुक्ला, सर्वेश बाजपेई, दयासागर दोहरे, नंदराम कुशवाहा आदि शामिल रहे। संचालन रामकुमार त्रिपाठी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed