फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   October will be a six-lane highway to Agra-Etawah

अक्टूबर से बनेगा इटावा-आगरा सिक्स लेन हाईवे

Thu, 21 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 21 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
October will be a six-lane highway to Agra-Etawah
इटावा आगरा फोरलेन हाईवे जो अब सिक्स लेन में परिवर्तित होना शुरू होगा। - फोटो : अमर उजाला

बकेवर । इटावा से आगरा तक फोर लेन हाईवे को सिक्स लेन में बदलने का काम अक्टूबर में शुरू हो जाएगा। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सिक्स लेन हाईवे पर प्रमुख कस्बों में नए बाईपास और फ्लाईओवर बनेंगे। फीरोजाबाद में 20 किमी लंबा बाईपास बनेगा तो जसवंतनगर में 400 मीटर का फ्लाईओवर बनेगा।  इटावा को छोड़कर मैनपुरी, फीरोजाबाद, आगरा में जमीन का भुगतान हो चुका है।

विज्ञापन


  इटावा से आगरा के बीच सिक्स लेन बन जाने से लखनऊ सिक्स लेन के माध्यम से सीधा दिल्ली से जुड़ जाएगा। इटावा से आगरा तक 124 किमी लंबे फोर लेन को सिक्स लेन बनाने का काम अक्टूबर में शुरू हो जाएगा। एनएचएआई ने इसका टेंडर महाराष्ट्र की कंपनी आईआरबी को 1565 करोड़  का दिया है।  आईआरबी ने यह काम इटावा से कानपुर तक सिक्स लेन बनाने वाली ओरियंटल कंपनी को दिया है।
विज्ञापन


हालांकि निर्माण के सारे अधिकार व लाइबिल्टीज आईआरबी की ही होंगी। इटावा के पूर्वी बाईपास तिराहा से आगरा यमुना ब्रिज  तक सिक्स लेन का काम 28 महीने में पूरा होगा। उधर, इटावा से आगरा तक 124 किमी लंबे सिक्स लेन के लिए इटावा जिले में ली गई जमीन का अभी भुगतान नहीं होने से देरी हो रही है। इस कारण एनएचएआई अभी तक निर्माण कंपनी को जमीन हैंडओवर नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी मैनपुरी, फीरोजाबाद, आगरा में किसानों आदि से ली गई जमीन का भुगतान हो चुका है। इटावा से आगरा तक सिक्स लेन में जसवंतनगर कस्बे में करीब एक किमी लंबा पुल बनेगा।  जिसमें चौराहे पर  करीब 390 मीटर का फ्लाई ओवर बनेगा।  उसके दोनों ओर 300 -300 मीटर का दीवार वाला पुल रहेगा। पूरे पुल की लंबाई करीब 990 मीटर होगी। इसके आलावा फीरोजाबाद में करीब 20 किमी लंबा बाईपास बनेगा। जो जिला मुख्यालय दबरई के पहले से शुरू होगा। निर्माण कंपनी जसवंतनगर, सिरसागंज शिकोहाबाद के बीच में, शिकोहाबाद फीरोजाबाद के बीच में अपने प्लांट बना रही है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर एसवी सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुका है। अक्टूबर से काम शुरू करा दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed