{"_id":"644ac23148203644ea045244","slug":"now-wheat-will-be-procured-from-mobile-purchasing-centers-etawha-news-c-12-1-203390-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अब मोबाइल क्रय केंद्रों से होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अब मोबाइल क्रय केंद्रों से होगी गेहूं की खरीद
Fri, 28 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जनपद में गेेहूं क्रय केंद्र खुले 26 दिन बीत चुके हैं। इस बार जिले भर में 60 क्रय केंद्र खोले गए हैं। लेकिन अभी तक गेहूं खरीद कार्य गति नहीं पकड़ सका है। अभी तक जनपद में 81 किसानों से 3200 क्विंटल (320 मीट्रिक टन) गेहूं ही खरीदा जा चुका है। जबकि अब 592 किसानों ने क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रखा है। एक ओर सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा है, जबकि मंडी में गेहूं की आमद बढ़ी हुई है।
ऐसी स्थिति से निपटने व किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीदने की योजना बनाई है। अब क्रय केंद्र के प्रभारी ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं व प्रधानों से बात करके जिस किसी गांव में 100 क्विंटल गेहूं बेचने की संभावना होगी, वहां मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीदेंगे। इसके लिए पंचायत भवन, उचित दर विक्रेता की दुकान पर गेहूं खरीदा जाएगा। यानी यहीं पर गेहूं की खरीद होगी। किसानों को गेहूं ले जाने का झंझट नहीं उठाना पड़ेगा।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी मोबाइल के माध्यम से गेहूं खरीद की तारीख के बारे में प्रधान व उचित दर विक्रेता को अवगत कराएंगे। मोबाइल टीम आने के बारे में जानकारी देंगे। मोबाइल क्रय व्यवस्था के तहत गेहूं बेचने के लिए किसानों की सुविधा के लिए तहसील व ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर मोबाइल क्रय केंद्र की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बताया इसकी स्वीकृति जिला खरीद अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने दी है।