फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Now lioness suffering from fever

अब शेरनी कुंवारी को बुखार ने जकड़ा

Wed, 08 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 08 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Now lioness suffering from fever

लॉयन सफारी में अब कुंवारी नाम की शेरनी बीमार हो गई है। सफारी प्रशासन ने इस खबर को अब तक दबाए रखा, लेकिन बुधवार को जब सीएम अखिलेश यादव यहां पहुंचे तो मीडिया को इसकी भनक लग गई। अब अधिकारी कह रहे हैं कि 10 दिन पहले शेरनी बीमार पड़ी थी, इस समय बिल्कुल ठीक है। उसे वेटरिनरी हास्पिटल में भर्ती किया गया है और डाक्टरों की निगरानी में है।

विज्ञापन


लॉयन सफारी के प्रजनन केंद्र से साल भर में अब तक एक भी खुशखबरी नहीं मिली है। यानि किसी शेरनी के गर्भवती होने की बात सामने नहीं आई है। याद होगा कि गत वर्ष विष्णु और लक्ष्मी नाम के बब्बर शेर के जोड़े की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बीमारी इतनी खतरनाक थी कि इलाज भी कारगर साबित नहीं हुआ था। जबकि गुजराज, मथुरा, बरेली, लखनऊ, कानपुर और न जाने कहां-कहां से डाक्टरों को बुलाकर उनकी राय पर उपचार किया गया था। उक्त शेर के जोड़े की मौत के बाद सफारी में तीन जोड़ा शेर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्ष अप्रैल के महीने में सबसे पहले मनन शेर और कुंवारी शेरनी का जोड़ा लाया गया था। प्रजनन की दृष्टि से सफारी प्रशासन को इसी जोड़े से उम्मीदें हैं, क्याेंकि इस जोड़े को साथ-साथ रहते हुए सबसे अधिक वक्त गुजरा है। अब इस जोड़े की शेरनी बीमार हो गई है।

बुधवार को जब प्रमुख वन संरक्षक रूपक डे से कुंवारी शेरनी की बीमारी के संबंध में पूछा गया तो उनका संक्षिप्त सा जवाब मिला कि एक शेरनी बीमार थी, है नहीं। सच्चाई यह है कि वह आज स्वस्थ है। वहीं सफारी के डायरेक्टर केके सिंह का कहना है कि 10-15 दिन पूर्व शेरनी को बुखार आया था।


खाना न खाने से कमजोरी आ गई थी। अब ठीक है और डाक्टरों की देखरेख में है। फिलहाल उसे वेटरिनरी अस्पताल में रखा गया है। इलाज के लिए मथुरा से डॉ. आरबी पांडेय को बुलाया गया था। यह पूछे जाने पर कि बीमारी खतरनाक है और क्या मौत के शिकार हुए जोड़े की तरह है। इस पर उनका कहना रहा कि उससे थोड़ा अलग थी। बताया कि शेरों का एक और जोड़ा जल्द आने वाला है। स्टाफ के संबंध में उनका कहना रहा कि कुछ स्किल पर्सन की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed