फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Now 11 million voters in the district

जिले में अब सवा 11 लाख मतदाता

Fri, 09 Jan 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 09 Jan 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन

विगत दिनों चले संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद गत 5 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। वर्तमान में 11 लाख 22 हजार 355 मतदाता जिले में हैं। इनमें 18-19 साल के युवाओं की संख्या 26186 है। अभियान में इस उम्र के कुल 9614 मतदाता बढ़े।

विज्ञापन


जिले में इटावा, भरथना व जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इस बार आयोग की मंशा रही कि एक तरफ युवाओं को मतदाता बनाया जाए तो दूसरी तरफ ऐसे मतदाता के नाम भी काटे जाए, जो अब मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन


उक्त तीनों विधानसभा क्षेत्र में जहां 13228 पुरुष और 12756 महिलाओं को मिलाकर कुल 25984 नए मतदाता बढ़े तो वहीं 13276 पुरुष और 12018 महिलाओं समेत कुल 25294 मतदाताओं के नाम काटे भी गए। कहा जाए तो इस पुनरीक्षण अभियान से मतदाता सूची में महज 690 नामों का ही इजाफा हुआ। यानि जितने मतदाता बढ़े कमोवेश उतने ही नाम डिलीट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 जनवरी को अंतिम प्रकाशन पर मतदाता सूची में इटावा विधानसभा क्षेत्र में 2,05,768 पुरुष व 1,72,508 महिला मतदाता मिलाकर कुल 3,78,276 मतदाता हैं। भरथना में क्रमश: 2,13,910 व 1,71,677 के साथ कुल 3,85,587 और जसवंतनगर में 1,98,711 व 1,59,781 मिलाकर कुल 3,58,492 है। इस तरह जिले में 6,18,389 पुरुष व 5,03,966 महिला समेत कुल 11,22,355 मतदाता हैं।

पुनरीक्षण की खास बात यह रही कि इसमें 18-19 साल के युवाओं को मतदाता बनाने पर जोर रहा। जिसका असर भी दिख रहा है। अभियान के तहत जो 25,984 नए वोटर बनाए गए। उनमें उक्त उम्र के युवाआें की भागीदारी उत्साहवर्धक रही है। उनकी संख्या 9614 है। इनमें सबसे अधिक 3884 जसवंतनगर में, 3595 भरथना और सबसे कम 2135 इटावा में बने हैं। वर्तमान में जिले के कुल मतदाताआें में 18-19 साल के 26,186 वोटर हैं।


गत 15 अक्टूबर को हुए आलेख प्रकाशन के वक्त जिले में 11,21,654 मतदाता थे। जिनमें 18-19 वर्ष के 16572, 20 से 29 वर्ष के 2,99,789, 30 से 39 वर्ष के 2,55,913, 40 से 49 वर्ष के 2,32,982, 50 से 59 वर्ष के 1,51,465, 60 से 69 वर्ष के 93,610, 70 से 79 वर्ष के 50,113, 80 वर्ष से ऊपर के 21,210 मतदाता शामिल हैं। संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर एडीईओ पीसी तिवारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण अभियान को युवाओं पर फोकस किया गया था। जिसके अपेक्षित परिणाम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed