फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Notice pasted at the house of rape accused declared a fugitive

Etawah News: भगोड़ा घोषित दुष्कर्म के आरोपी के घर नोटिस चस्पा

Tue, 06 Jan 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Notice pasted at the house of rape accused declared a fugitive
जसवंतनगर। वैदपुरा थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति उत्पीड़न एवं दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे धीरज के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पांच माह से फरार चल रहे आरोपी के घर पहुंचकर पुलिस ने विधिवत मुनादी कराते हुए उसके दरवाजे पर भगोड़ा नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई विशेष न्यायाधीश की ओर से धारा 84 के अंतर्गत भगोड़ा नोटिस वारंट जारी किए जाने के अनुपालन में की गई है।
विज्ञापन


ग्राम रजमउ निवासी धीरज के खिलाफ 14 अगस्त 2025 को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था। मंगलवार छह जनवरी को पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर के मुख्य द्वार के साथ-साथ गांव के मध्य चौराहे पर भी भगोड़ा नोटिस चस्पा किया। इसके अतिरिक्त, पुलिस वाहन में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे गांव में मुनादी कराकर अभियुक्त को शीघ्र न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि धीरज की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed