{"_id":"65edeee0275a7a6b4b01c928","slug":"not-a-single-candidate-called-the-control-room-to-relieve-tension-etawha-news-c-216-1-etw1004-109606-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तनाव दूर करने के लिए कंट्रोल रूम में एक भी परीक्षार्थी ने नहीं की कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तनाव दूर करने के लिए कंट्रोल रूम में एक भी परीक्षार्थी ने नहीं की कॉल
Sun, 10 Mar 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को तनाव व दवाब से मुक्त रखने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया था। जहां परीक्षार्थी कॉल करके अपनी समस्या से निजात पा सकते थे, लेकिन कंट्रोल रूम में एक भी कॉल नहीं आई।
22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं। शिक्षा परिषद के निर्देशन में डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया था। इसमें कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था, जिस पर कॉल कर परीक्षार्थी अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते थे। यह कंट्रोल रूम परीक्षा के दौरान 24 घंटे चलता रहा।
जिले के 44 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने इस बार बोर्ड परीक्षा दी। 12 दिन चली परीक्षाओं के दौरान एक भी कॉल नहीं आई। परीक्षा प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कंट्रोल रूम बनाया गया था। लगातार कर्मचारी निगरानी करते रहे। नेटवर्क की समस्या को लेकर फोन जरूर घनघनाते रहे, लेकिन किसी भी मानसिक या अन्य समस्या को लेकर परीक्षार्थी का फोन नहीं आया।