{"_id":"5c7188f7bdec224bc356fdc2","slug":"not-a-board-of-historysheets-ssp-khaha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटरों का बोर्ड नहीं, एसएसपी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटरों का बोर्ड नहीं, एसएसपी खफा
Sat, 23 Feb 2019 11:25 PM IST
gaurav gaurav
इटावा
इटावा
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने शुक्रवार की रात को सिटी सर्किल के सिविल लाइन, फ्रेंड्स कालोनी व कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। थानों में क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों का बोर्ड न लगे होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसे तुरंत लगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने थाने के रिकार्ड भी चेक किए। उन्होंने खराब कंप्यूटर ठीक कराने के साथ केस डायरी को हर हाल में ऑनलाइन किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने थानों की सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को भी कहा।
एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा के जिले में चार्ज लेने के बाद से वह अपनी अलग कार्यशैली में नजर आ रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने शहर में फ्लैग मार्च किया था। चार्ज लेने के बाद उन्होंने साफ कर दिया था कि उनके कार्यकाल में जिले में पुलिसिंग दिखाई देगी। शुक्रवार की रात को उन्होंने सिविल लाइन कोतवाली के अलावा फ्रेंड्स कालोनी का औचक निरीक्षण किया।
वहां पर हिस्ट्रीशीटरों का बोर्ड जब उन्होंने नहीं देखा तो उनका पारा चढ़ गया। प्रभारियों से नाराजगी दिखाते हुए बोर्ड तुरंत लगवाने को कहा। साथ ही क्षेत्र में स्थित स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि के बोर्ड लगवाने के भी निर्देश दिए। कहा कि बीट आरक्षियों को सक्रिय किया जाए।
विज्ञापन
यह भी कहा कि इनको अपने क्षेत्र के लोगों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खराब कंप्यूटरों को तुरंत सही करवाने के भी निर्देश दिए ताकि केस डायरी ऑनलाइन की जा सके। इसके अलावा सभी पुलिस कर्मियों को बोर्ड परीक्षा व चुनाव की तैयारियां पूरी करने को कहा।
थानों में लंबित विवेचनाएं का निस्तारण समय पर करने को भी कहा। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ थानाध्यक्षों का तबादला हो गया है। जल्द ही उन जगहों पर नए लोगों की तैनाती की जाएगी।
----