फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nominated woman died in suspicious circumstances, angry people blocked

Etawah News: नामजद महिला की संदिग्ध हालात में मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Thu, 22 Jun 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 22 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nominated woman died in suspicious circumstances, angry people blocked
इटावा। सिपाही के साथ मारपीट करने के मामले में नामजद आरोपी महिला की संदिग्ध हालात में बुधवार को मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शव रखकर कचौरा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी सिटी, एसडीएम सदर और सीओ सिटी कई थानों का फोर्स लेकर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने के बाद भी परिजन मानने को तैयार नहीं थे। परिजन प्रभारी निरीक्षक व चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग पर अड़े हैं। रात नौ बजे तक परिजन जाम लगाए थे। देर रात एसएसपी ने चौकी इंचार्ज व सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने सात जून को अजय कुमार, उसकी पत्नी सपना देवी, भाई पवन और संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें ट्रैक्टर रोकने पर एक सिपाही विजय के साथ मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिशें दे रही थीं। बुधवार को सपना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शाम करीब पांच बजे कचौरा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर अधिकारियों में खलबली मच गई। एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार कई थानों का फोर्स लेकर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई पर अड़े थे। रात नौ बजे तक परिजन अपनी मांगों को लेकर जाम लगाए हुए थे।
विज्ञापन

सास सीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके बहू सपना ने मंगलवार को पुलिस से प्रताड़ित होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आगरा ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया कि पुलिस रोज घर पर घुसकर अभद्रता और तोड़फोड़ कर रही थी। इससे पूरा परिवार परेशान था। धरने में परिवार और गांव वालों के साथ भाजपा नेता शिव प्रताप राजपूत व आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. शिव प्रताप भी भी मौजूद रहे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट के मामले में नामजद थी। उसकी मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगा। एसपी सिटी से रिपोर्ट मांगी है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed