{"_id":"6af89ea3e47a823d030b06e2","slug":"no-x-ray-facilities-at-four-chcs-patients-forced-to-travel-as-far-as-the-district-hospital-and-saifai-university-etawah-news-c-216-1-etw1005-153095-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चार सीएचसी में एक्स-रे नहीं...जिला और सैफई विवि तक मरीज लगा रहे दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चार सीएचसी में एक्स-रे नहीं...जिला और सैफई विवि तक मरीज लगा रहे दौड़
Sat, 14 Nov 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो 13:: सीएचसी उदी के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद
इटावा। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर इलाज देने का दावा करता हैं। वहीं, जिले की नौ सीएचसी में दो में एक्सरे की सुविधा ही नहीं हैं, जबकि सरसईनावर में एक्सरे मशीन होने के बाद भी फिल्म के चक्कर में मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। वहीं, महेवा में एक्सरे मशीन के कुछ पार्ट पूरे न होने से वह अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में मरीजों को जिला अस्पताल व सैफई आयुर्विज्ञान विवि 40 से 50 किमी की ओर दौड़ लगानी पड़ती है। साथ ही मरीजों की रुपये के साथ समय की बर्बादी हो रही है। अफसरों ने एक्सरे मशीन के लिए उच्चाधिकारियों को चार बार पत्र लिखे जा चुके हैं लेकिन अभी एक्सरे मशीन नहीं मिली है।
-- -- -
केस-एक
जिला अस्पताल की दूरी 45 किमी
एक्सरे फिल्म न होने की वजह से नहीं हो पा रहे एक्सरे
सीएचसी सरसईनावर को एक्सरे मशीन तो मिल गई है। यहां काली फिल्म न होने की वजह से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। यहां हादसे व चोट लगने से संबंधित हर रोज 20 से 25 मरीज आते हैं। डॉक्टर प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें एक्सरे के लिए जिला अस्पताल व सैफई के लिए रेफर कर देते हैं। सीएचसी से जिला अस्पताल की दूरी 45 किमी दूर है।
-- --
केस-2, जिला अस्पताल की दूरी 40 किमी
पार्ट पूरे न होने से शुरू नहीं हो सकी एक्सरे मशीन
सीएचसी महेवा के पास एक्सरे मशीन उपलब्ध है। इस एक्सरे मशीन के कुछ पार्ट अधूरे हैं। इसकी वजह से यहां एक्सरे मशीन शुरू नहीं हो पाई है। सीएचसी में हर रोज हड्डी रोग से संबंधित 15 से 20 मरीज पहुंचते। इसमें हादसा व गंभीर मरीजों को 40 किमी दूर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में मरीजों के समय व रुपये दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन
-- -- -- -
केस-3, जिला अस्पताल की दूरी 10 किमी
एक्सरे मशीन की सुविधा नहीं मिली
सीएचसी बसरेहर में एक्सरे मशीन नहीं है। इस क्षेत्र से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व इटावा-बरेली हाईवे निकला है। इन मार्गों पर हर रोज हादसे होते रहते हैं। हर रोज 20 से 25 से अधिक मामले पहुंचते हैं। इसमें कई गंभीर मरीज पहुंचते हैं। यहां एक्सरे की मशीन होने पर मरीजों को जिला अस्पताल या सैफई रेफर कर दिया जाता है। दोनों जगह की दूरी करीब 10 किमी दूर है।
-- -
केस-4, जिला अस्पताल की दूरी 10 किमी
काफी प्रयास के बाद नहीं मिल सकी एक्सरे मशीन
सीएचसी उदी को अभी तक एक्सरे मशीन नहीं पाई है। इस क्षेत्र से इटावा-ग्वालियर हाईवे मार्ग निकला हुआ है। यहां 24 घंटे में 15 से 20 हड्डी रोग के मरीज पहुंचते हैं। इसमें अधिकतर मरीज सड़क हादसों में घायल के होते हैं। ऐसे में एक्सरे सुविधा न होने पर डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर देते हैं।
-- -- -- -- -
मरीजों ने बयां किया दर्द-- -
फोटो 14: जयवीर सिंह
जयवीर सिंह ने बताया कि उनके हाथ में चोट लग गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी में डॉक्टर को दिखाया था। यहां एक्सरे मशीन न होने पर उन्हें लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
-- -- -
फोटो 15: अर्जुन शाक्य
बसरेहर निवासी अर्जुन शाक्य ने बताया कि क्षेत्र की सीएचसी में एक्सरे सुविधा न होने की वजह से क्षेत्र के मरीजों को चोट लगने पर जिला मुख्यालय या सैफई तक दौड़ लगानी पड़ती है। इसमें समय व रुपये दोनों की बर्बादी होती है।
-- -- -- -
सभी सीएचसी में एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने के लिए चार बार उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जल्द ही छूट गए सीएचसी पर एक्सरे मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं, सीएचसी सरसईनावर में जल्द ही काली फिल्म उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
-बृजेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ

मरीजों ने बयां किया दर्द