फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   no treatment in arogya mela

Etawah News: आरोग्य मेला ठंडा, कहीं डले रहे ताले तो कहीं फार्मासिस्ट ने देखे मरीज

Sun, 08 Jan 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
no treatment in arogya mela
इटावा। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर उपचार दिलाने के लिए सरकार की ओर से शुरू हुआ आरोग्य मेला सर्दियों पर ठंडा सा पड़ गया है। कहीं डॉक्टर और स्टाफ के न पहुंचने से ताला लटका रहा तो कहीं डॉक्टर खानापूरी करते दिखे।
विज्ञापन

सरकार के आदेश पर जिले के 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। लगभग तीन साल पहले शुरू किए गए इस मेले का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञों का परामर्श मिल सके। शुरुआत में तो इस मेले का लोगों को लाभ मिला। डॉक्टरों ने जाने में रुचि ली और अधिकारियों ने इस आयोजन की तत्परता से निगरानी की, लेकिन समय बीतने के साथ डॉक्टरों और अधिकारियों दोनों ने रुचि लेना बंद कर दिया। सर्दियों में तो यह मेला ठंड सा पड़ गया। सीएचसी और पीएचसी में फार्मासिस्ट मरीजों को देखते नजर आए।
विज्ञापन

डॉक्टर का तबादला, फार्मासिस्टों ने देखे मरीज
शहर के करनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर का शनिवार को इकदिल तबादला कर दिया गया। यहां नए डॉक्टर ने ज्वाइन नहीं किया। ऐसे में सुबह से आए मरीजों को फार्मासिस्टों ने देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 बजे ऊसराहार पीएचसी पर लटका रहा ताला
ताखा। ऊसराहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक ताला लटका रहा। यहां न डॉक्टर पहुंचे और न ही कोई अन्य स्टाफ। ऐसे में सुबह कोहरे के बीच ठिठुरते हुए आए तमाम मरीज इंतजार के बाद लौट गए। मरीज राकेश बाथम ने बताया कि वह बुखार की दवा लेने आए थे। काफी समय से इंतजार कर रहे थे।
साढ़े 11 बजे खुली बीना पीएचसी
बसरेहर। बीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से आसपास के गांवों से मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन 10 बजे तक पीएचसी नहीं खुली। बाहर बैठकर ही मरीज काफी देर तक इंतजार करते रहे। करीब एक घंटे इंतजार के बाद कई मरीज लौट भी गए। इंतजार कर रहे मरीजों में सिमरिया के रामलखन ने कहा पेट में दर्द था। दिखाने आए थे कोई आया नहीं अब वापस जा रहे हैं। रामवीर निवासी भूटा ने बताया कि बुुखार आने पर दिखाने आए थे। अब वापस जा रहे। करीब साढ़े 11 बजे स्टाफ ने पहुंचकर पीएचसी का ताला खोला।

डॉक्टर का तबादला किया गया था, लेकिन नए डॉक्टर क्यों नहीं पहुंचे इस बारे में जानकारी की जाएगी। वहीं जहां डॉक्टर देरी से पहुंचे हैं उनसे भी स्पष्टीकरण लिया जाएगा। - डॉ. गीताराम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed