फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   No trains were running on the second day of the train accident

ट्रेन दुर्घटना के दूसरे दिन भी नहीं चलीं ट्रेनें

Thu, 29 Dec 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 29 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
No trains were running on the second day of the train accident
प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी श्रमशक्ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रूरा में बुधवार को हुई ट्रेन दुर्घटना के बाद दूसरे दिन गुरुवार को भी दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। दिनभर अप और डाउन ट्रैक पर कोई भी ट्रेन नहीं चली। दोपहर बाद इटावा स्टेशन पर खड़ी नई दिल्ली-कानपुर श्रम शक्ति के खाली रैक को सबसे पहले कानपुर के लिए रवाना किया गया।

इसके बाद एक मालगाड़ी को कानपुर रवाना किया गया। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों ही ट्रेनों को रूरा से 10 किमी की रफ्तार से गुजारा गया। ट्रेनों का संचालन न होने से स्टेशन के सभी प्लेट फार्मों व टिकट काउंटर पर सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ पूछताछ खिड़की पर ही यात्रियों की भीड़ रही। देर शाम यात्रियों को लेकर सबसे पहले डाउन गोमती एक्सप्रेस स्टेशन पहुंची और कानपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


ट्रेन दुर्घटना के दूसरे दिन दिनभर प्लेटफार्म वीरान पड़े रहे। रूरा में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक के कारण दोपहर तक एक भी ट्रेन अप व डाउन ट्रैक पर नहीं दौड़ी। वहीं नई दिल्ली-कानपुर श्रमशक्ति का खाली रैक रात 11 बजे से इटावा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ा रहा। रूरा में इलेक्ट्रिक व्यवस्था पूरी तरह से ठीक न होने के कारण दोपहर 12:35 बजे सबसे पहले इटावा स्टेशन पर खाली खड़ी श्रमशक्ति ट्रेन को डीजल इंजन लगाकर कानपुर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो रूरा में 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से क्रास कराई गई। इसके बाद दोपहर में 1:30 बजे डाउन ट्रैक पर आई मालगाड़ी को कानपुर के लिए रवाना किया गया। शाम 4 बजे रूरा से एक रिलीफ ट्रेन अप ट्रैक पर वापस आई। इसके अलावा दिन भर किसी अन्य ट्रेन का संचालन नहीं हुआ। ज्यादातर यात्री ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया और अन्य को दिल्ली, कानपुर व लखनऊ से डायवर्ट कर दिया गया। शाम को कंट्रोल ने डाउन गोमती एक्सप्रेस को दिल्ली से चलाने की घोषणा की, लेकिन देर शाम इसे भी निरस्त कर दिया गया। लगातार दूसरे दिन ट्रेनों का संचालन ठप रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और स्टेशन पर पूछताछ खिड़की पर भीड़ लगी रही।


दूसरे दिन ट्रेनों का संचालन शुरू न होने से सुबह से शाम तक मात्र 193 टिकट ही बिके। इन टिकटों की बिक्री सुबह इटावा से आगरा जाने वाली इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों से हुई। इसके बाद दिनभर कोई टिकट नहीं बेचा गया। जबकि प्रतिदिन स्टेशन पर लगभग ढाई लाख रुपयों के टिकटों की बिक्री होती है। दूसरी ओर 72 रिजर्वेशन टिकट ट्रेनों के निरस्त होने से कैंसिल किए गए। जिससे रलवे को 51 हजार 269 रुपये की वापसी करनी पड़ी।

अप डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का हाल
गोमती एक्सप्रेस-रद्द
तूफान मेल-रद्द
नार्थ ईस्ट-रद्द
ओखा एक्सप्रेस-रद्द
कानपुर पैसेंजर-रद्द
इंटरसिटी एक्सप्रेस-रद्द
कानपुर शताब्दी-रद्द
कालका मेल-मुगलसराय गाजियाबाद रूट पर डाइवर्ट
मुरी एक्सप्रेस-मेजा रोड से दिल्ली रूट पर डाइवर्ट
महानंदा-मुगलसराय गाजियाबाद रूट पर डाइवर्ट


डाउन ट्रैक की ट्रेनें
इंटरसिटी एक्सप्रेस-रद्द
कानपुर पैसेंजर-रद्द
लखनऊ शताब्दी-रद्द
नार्थ ईस्ट-रद्द
कानपुर शताब्दी-रद्द
जोधपुर हावड़ा-अछनेरा से कानपुर के लिए डाइवर्ट
मुरी एक्सप्रेस-अम्बाला से इलाहाबाद रूट पर डाइवर्ट
कालका मेल-दिल्ली से मुगलसराय रूट पर डाइवर्ट
महानंदा-12 घंटे से अधिक लेट
गोमती एक्सप्रेस- तीन घंटे लेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed