फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   no electricity connection but bill coming

इटावा: बिजली का कनेक्शन नहीं, आ रहा बिल

Tue, 21 Feb 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 21 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
no electricity connection but bill coming
इटावा/चकरनगर। साहब, बिजली का कनेक्शन नहीं है, इसके बावजूद बिजली का बिल भेजा जा रहा है। यह शिकायत सोमवार को समाधान दिवस में डीएम अवनीश राय के सामने चांदई गांव की ऊषा देवी ने की। डीएम ने जल्द समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अवनीश राय ने चकरनगर तहसील में शिकायतें सुनीं। कस्बे के तहसीलदार यादव ने कहा कि गर्मियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में खराब हैंडपंपों को सही कराया जाए। ईश्वरीय पुरा की बिट्टी देवी ने पट्टे की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की। नगला महासंघ पुणे गांव की रामादेवी ने पीएम सम्मान योजना का पैसा दूसरे के खाते में जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

प्रेमपुरा के शिवराज सिंह ने गांव की टंकी बनवाने की मांग की। राजपुर गांव की कपूरी देवी ने घर पर किए गए कब्जे को हटवाने की मांग की। सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, एसडीएम मलखान सिंह सीओ क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। वहीं जानकारी के अभाव में सदर तहसील में सिर्फ सात ही फरियादी आए। इनमें से एक भी निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतें तहसीलदार राजकुमार ने सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल पर गलत निस्तारण का आरोप
चकरनगर। तहसील क्षेत्र के गांव भरेह के शिवहरी सिंह ने बताया कि उनकी गांव में खेती है। इस पर निजी ट्यूबवेल लगा है। इसका मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा था। वर्ष 2021 में कोर्ट का फैसला भी उनके पक्ष में आ गया। जिसके बाद भी गांव के दबंग खेती नहीं करने दे रहे हैं। चार फरवरी को पीड़ित ने चकरनगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। इस पर लेखपाल ने विचाराधीन बताकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। जबकि पीड़ित का कहना है कि वर्ष 2021 में कोर्ट का फैसला उसके पक्ष में आ चुका है। पीड़ित ने लेखपाल पर मौके पर न जाकर दफ्तर में बैठकर शिकायत निस्तारण करने का आरोप लगाया। डीएम ने एसडीएम को जांच सौंपी है। (संवाद)


चकरोड जुड़वाने की मांग
जसवंतनगर। तहसील सभागार में एसडीएम कौशल कुमार ने शिकायतें सुनीं। नगरिया जसोहन के संतोष कुमार ने जसोहन से सिरहोल गांव तक चकरोड जुड़वाने की मांग की। सिरहोल के जगराम प्रजापति ने खेत से अतिक्रमण हटाने और कलवारी के समीउद्दीन ने रास्ता खुलवाने की फरियाद लगाई। कुल नौ शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान सीओ अतुल प्रधान, तहसीलदार प्रभात राय और नायब तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed