फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   No clue found for missing assistant station master

Etawah News: लापता सहायक स्टेशन मास्टर नहीं लगा सुराग

Wed, 08 Apr 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
No clue found for missing assistant station master
इटावा। इकदिल स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात प्रिंसराज यादव (30) पांच अप्रैल की सुबह करीब छह बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए। सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में उनकी लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन की चिंता बढ़ गई है। प्रिंसराज यादव, जो कि मूल रूप से भरथना थाना क्षेत्र के महावीर नगर मोहल्ले के रहने वाले हैं। ड्यूटी के चलते वर्तमान में शहर के पत्ता बाग फ्रेंड्स कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। उनके अचानक लापता होने से परिजन समेत विभाग और जानने वालों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने परिजन की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस संभावित स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द से जल्द प्रिंसराज यादव का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed