फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   No arrangements were made to catch dogs and monkeys, 900 were hunted.

Etawah News: कुत्ते व बंदरों को पकड़ने के नहीं इंतजाम, 900 को बनाया शिकार

Wed, 14 Jan 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
No arrangements were made to catch dogs and monkeys, 900 were hunted.
बकेवर। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्ते और बंदरों के काटने की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। अक्तूबर से 14 जनवरी के बीच करीब सवा तीन महीने में लगभग नौ सौ लोगों को क्षेत्र में कुत्ते और बंदरों ने निशाना बनाया है। इन सभी ने 50 शैया अस्पताल में इंजेक्शन लगवाए हैं। इतनी घटनाओं के बाद भी इन्हें पकड़ने का कोई इंंतजाम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों और बंदरों के हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। इस ग्रामीण बकेवर क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की स्थितियों पर नजर डाली गई तो 50 शैया अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 25 से 30 मरीज एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। अक्तूबर से दिसंबर तक लगातार यह संख्या बढ़ रही है। नवंबर में जहां 250 लोगों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाना पड़ा था, वहीं दिसंबर माह में यह संख्या बढ़कर 269 हो गई है। यह स्थिति दर्शाती है कि हर माह इन घटनाओं में इजाफा हो रहा है। वहीं इससे पहले अक्टूबर में यह आंकड़ा 232 था। सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि हाल के दिनों में कुत्ते और बंदरों के काटने की घटनाएं बढ़ी हैं। इन हमलों में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो रहे हैं। पिछले सप्ताह बमहौरा गांव में एक महिला को बंदर के हमले के बाद छत से गिरने से चोटिल होना पड़ा था, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed