फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nirmal Bharat Abhiyan fast instructions

निर्मल भारत अभियान में तेजी के निर्देश

Sun, 24 May 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 24 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Nirmal Bharat Abhiyan fast instructions

मंडलायुक्त मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने निर्मल भारत अभियान में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर शौचालयों का सत्यापन कराएं।

विज्ञापन


ग्राम बनामई में एक लाभार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अभी तक शौचालाय न बनाए जाने पर जांचकर्ता अधिकारी को आरोप पत्र देकर निलंबित करने के निर्देश दिए। जिले में खराब पड़े 42 नलकूपों को चालू कराने को भी उन्होंने आदेश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम में शिक्षा की गुणवत्ता पर असंतोष प्रकट किया और खंड शिक्षा अधिकारी को आरोप पत्र देने और कड़ी कार्रवाई को कहा। उन्होंने कब्रिस्तान, अंत्येष्टी स्थलों की चाहरदीवारी की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि राजकीय नलकूपों को ठीक ढंग से संचालन किया जाए और खराब नलकूप ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में 31 नलकूप मैकेनिकल और 11 विद्युत दोष से बंद पाए गए हैं। इन्हें चालू कराने के उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अफसरों को गांवों में कैंप लगाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने गांवों में लगी सोलर लाइट की शिकायतों की जांच कर ठीक कराने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न पेंशन योजनाओं का सत्यापन कराने एवं लोहिया आवासों की द्वितीय किस्त जारी करने को भी कहा। इस मौके पर अविवादित विरासत के 18 मामले दर्ज कराए गए और दो दिन में खतौनी जारी करने के निर्देश दिए।


राशन के कोटेदार की शिकायतों पर उप जिलाधिकारी भरथना अशोक मौर्य ने कल ही एक कोटे दार कोे निलंबित किया। बैठक में डीएम नितिन बंसल ने आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अशोक चंद्र, अपर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, सभी उपजिलाधिकारी तथा विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed