फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Need to tell the history of martyr's sacrifice

शहीदों के बलिदान का इतिहास बताने की जरूरत

Mon, 23 Dec 2019 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Need to tell the history of martyr's sacrifice
फोटो संख्या 09- कटरा सहाब खां में आयोजित गोष्ठी में खादिम अब्बास ने अपने विचार प्रकट किये - फोटो : ETAWHA
जंग-ए-आजादी के योद्धा, काकोरी कांड के हीरो, अमर शहीद पंडित राम प्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्ला खां वारसी, ठाकुर रोशन सिंह व राजेंद्र नाथ के बलिदान दिवस पर स्थानीय कटरा सहाब खां स्थित बुशरा मिर्जा जन सेवा केंद्र पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने कहा कि काकोरी ट्रेन डकैती कांड को अंजाम देकर अमर शहीदों ने अंग्रेज शासन को हिलाकर रख दी थीं। सरकारी खजाने को लूटकर क्रांतिकारियों ने एक ऐसा इतिहास लिख दिया जो हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन

इफ्तिखार मिर्जा एवं पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष इकबाल हुसैन ने कहा कि रामप्रसाद विस्मिल और अशफाक उल्ला खां उच्च कोटि के कवि व शायर थे। उनके आजादी के तरानों ने ब्रिटिश साम्राज्यवादियों की नींद हराम कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मु. अजहरउद्दीन ने कहा कि हमारा युवा वर्ग देश को स्वतंत्र कराने वाले क्रांतिकारियों और बलिदानों के इतिहास से अनजान है। हम अपनी विरासत को खोते जा रहे है।

गोष्ठी में अनवर अहमद, शोएब राईनी, राजा वारसी, रामसेवक, नरेश राजपूत, सुरेश जाटव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रशीद मीर खां ने की। संचालन अजहर उद्दीन ने किया। गोष्ठी में हादी हसन, इंतजार हसन, मु. सलाउद्दीन, मु. शानू, मोहसिन हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed