फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nari Shiksha Choupal got a platform to show talent to the girls

नारी शिक्षा चौपाल से बालिकाओं को हुनर दिखाने का मिला मंच

Thu, 07 Apr 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nari Shiksha Choupal got a platform to show talent to the girls
फोटो संख्या 12- प्रावि सुगंधनगर में बच्चों को भेंट किए गए उपहार - फोटो : ETAWAH
इटावा। जेंडर इक्विटी के तृतीय चरण में आयोजित नारी शिक्षा चौपाल में बेटियां खूब चहकीं। नाटक, गीतों, मॉडल और चार्ट के जरिये बेटियों के साथ पक्षपात का दर्द बयां करने के साथ हिंदुस्तान की बेटी होने का हौसला भी दिखाया।
विज्ञापन

बढपुरा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हबिलिया हडौली में हुई चौपाल में बालिकाओं ने कहा कि चौपाल के माध्यम से हमें हुनर दिखाने का मौका मिला है। शिक्षिका रेनू सिंह की देखरेख में बेटियों ने आकांक्षा, आशी, रुचि, रोशनी ,जशोदा ने बेटी हूं, मैं बेटी, मैं तारा बनूंगी और आज गर्भ में चीख रही है बेटी हिंदुस्तान की, गीत पर नृत्य किया। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक और गीत भी प्रस्तुत किए। बेटियों को टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनय तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय की पावर एंजिल, मीना मंच समिति व 20 बालिकाओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ममता, सुधा, प्रधानाध्यापक इंतखाब आलम, साधना, अंशु, राजेश मिश्रा, प्रीति, कल्पना ,दीपा ,अर्चना, रोली व बेगमश्री ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed