फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nagar Panchayat chairman issued helpline number

Etawah News: नगर पंचायत चेयरमैन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Sun, 06 Aug 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 06 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat chairman issued helpline number
बकेवर। नगर पंचायत चेयरमैन ने लोगों की समस्याओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए एक निजी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे के बीच फोन कर वार्ड की समस्याओं का समाधान कराया जा सकता है। दो दिन में कई लोगों ने समस्या को बताया। चेयरमैन विवेक यादव सन्नी ने हेल्पलाइन नंबर 8533009181 जारी किया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक फोन कर अपने मोहल्ले की समस्या समेत साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है। उसका निस्तारण सात दिनों के भीतर किया जाएगा। वहीं उन्होंने ने बताया इस हेल्पलाइन के अलावा उनका मोबाइल नंबर 24 घंटे के लिए खुला है। इस पर किसी भी समस्या के लिए कभी भी संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बाद प्रथम दिन आठ से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी अभय मिश्रा ने खंभे पर लगी लाइट खराब होने की सूचना दी। विकास दोहरे अंबेडकरनगर ने नल खराब होने की सूचना दी। वहीं लोहिया नगर निवासी प्रदीप चतुर्वेदी ने रास्ते की पुलिया टूटे होने की सूचना दर्ज कराई। आदर्श नगर उत्तरी निवासी बिमलेश यादव ने बिजली के तार टूटने की शिकायत दर्ज कराने के साथ अन्य लोगों ने भी अपनी समस्या दर्ज कराई। इन शिकायतों को दर्ज करके इनका निस्तारण कराने का काम प्रारंभ करा दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराई गई। इन शिकायतों को सप्ताह के अंदर समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed