{"_id":"571d14444f1c1b75308b4665","slug":"mulayam-s-grandson-rahul-boarded-tilak","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह के नाती राहुल का चढ़ा तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह के नाती राहुल का चढ़ा तिलक
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
इटावा क्लब में आयोजित समारोह में सपा मुखिया मुलायम के नाती राहुल के तिलक की रस्म निभाते साधू यादव के पुत्र आरुष यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के नाती राहुल यादव का धूमधाम से लगुन और तिलक चढ़ा। रविवार को इटावा क्लब में आयोजित भव्य समारोह में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव के भाई सुभाष ने लगुन और बेटे आरुष ने तिलक की सभी रस्में पूरी कीं।
सपा मुखिया तो नहीं पहुंचे, अलबत्ता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जरूर परिवार के तमाम लोगों के साथ घंटे भर से अधिक यहां मौजूद रहे। तिलकोत्सव के बाद साधू यादव की पुत्री डा. ईशा यादव की राहुल यादव के साथ 28 अप्रैल को दिल्ली के इंपीरियल होटल में शाही अंदाज में शादी होगी। उम्मीद जताई जा रही है शादी में तमाम वीवीआईपी शरीक होंगे।
सीएम के चचेरे भाई और बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन शीला यादव व बहनोई राकेश यादव के पुत्र राहुल यादव का लगुन और तिलकोत्सव रविवार को इटावा क्लब में हुआ। लगुन और तिलकोत्सव क्लब के हॉल और दावत क्लब परिसर में हुई। तेज धूप और भीषण गर्मी के मद्देनजर इटावा क्लब को पूरी तरह कवर्ड किया गया था।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे तक लगुन और तिलकोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। हॉल मेहमानों से भर चुका था, सिर्फ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने का सबको इंतजार था। साधू यादव अपने छोटे भाई सुभाष यादव, पुत्र आरुष यादव, भतीजे रंधीर यादव व सौरभ यादव समेत अन्य परिवारीजनों के साथ अखिलेश यादव के आने का इंतजार कर रहे थे।
दिल्ली से चलकर सुबह 11.35 बजे मुख्यमंत्री हॉल में दाखिल हुए। वर पक्ष के जसवंतनगर निवासी पंडित बाल कृष्ण दुबे और वधू पक्ष के गोवर्धन निवासी मधू सूदन शास्त्री व बांदा के कलपेश त्रिपाठी ने विधिविधान से पहले लगुन और उसके बाद तिलक चढ़वाया।
पहले सुभाष यादव ने लगुन चढ़ाया। इसके बाद साधु के पुत्र आरुष यादव ने दूल्हा राहुल यादव को तिलक किया। इस दौरान हॉल के अंदर मंत्रोच्चार और बाहर गेट पर शहनाई वादन होता रहा। ढोल, नगाड़े भी बजते रहे। दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दूल्हा समेत नाते- रिश्तेदारों व परिवारीजनों के साथ फोटो खिंचाई। पंडाल में स्वल्पाहार करने के बाद मुख्यमंत्रई करीब 1.45 बजे सैफई होते हुए लखनऊ चले गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।
लगुन और तिलकोत्सव के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव, उनके पिता अभय राम यादव, सपा मुखिया के अनुज राजपाल सिंह यादव, उनकी पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पीसीएफ चेयरमैन अंकुर यादव व उनकी पत्नी राजलक्ष्मी, लालू प्रसाद यादव के दामाद व मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप यादव, फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव, अनुराग यादव और सपा मुखिया की बहन कमला यादव, उनके पति डा. अजंट सिंह यादव समेत परिवार की अन्य महिलाएं आदि मौजूद रहे।