{"_id":"58fa4d5f4f1c1bd75b8b46a2","slug":"mulayam-awas-electricity-bill-stiil-not-paid","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जमा हुआ मुलायम के आवास का बकाया बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं जमा हुआ मुलायम के आवास का बकाया बिजली बिल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सिविल लाइंस स्थित आवास का बकाया विद्युत बिल 4 लाख 10 हजार 665 रुपये शुक्रवार को जमा नहीं हुआ । विभाग का कहना है कि उन्हें अगले ही दिन बिल जमा कराने का आश्वासन मिला। हालांकि बिल जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम शहर मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंची थी। उनकी डिमांड पर आवास का लोड 5 किलोवाट से बढ़ाकर 40 किलोवाट किया था। इसमें आवास में लगे पुराने 5 किलोवाट के मीटर पर 4 लाख से अधिक का बकाया था। अधिशाषी अभियंता आरके ग्रोवर ने बताया कि शुक्रवार को शाम तक सपा संरक्षक के आवास का विद्युत बकाया जमा नहीं कराया गया। वैसे बिल जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
विज्ञापन