{"_id":"6478dbd785d96cb8810b108b","slug":"mp-held-public-hearing-in-collectorate-auditorium-etawha-news-c-12-1-264838-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कलक्ट्रेट सभागार में सांसद ने की जन सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कलक्ट्रेट सभागार में सांसद ने की जन सुनवाई
Thu, 01 Jun 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 34:::कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई करते सांसद प्रो. रामाशंकर कठेरिया।
कलक्ट्रेट सभागार में सांसद ने की जन सुनवाई
क्रासर
अंदर से लेकर बाहर तक उमड़ी रही फरियादियों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में जन सुनवाई की। इस दौरान दूर दराज के स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाएं, वृद्घ और दिव्यांग अपनी- अपनी समस्याएं लेकर आए। सांसद ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। सभागार स्थल फरियादियों की संख्या को देखते हुए छोटा पड़ गया। भीड़ को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
बृहस्पितवार को सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई करने की वजह से स्थान छोटा पड़ गया। सभी विभागों के बड़ी संख्या में अधिकारियों से जगह फुल हो गई। फरियादियों की संख्या भी बाहर अधिक होने की वजह से अव्यवस्था हो गई। फरियादियों को रोककर भेजने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। सबसे ज्यादा मामले जमीन के विवाद के आए। वहीं घरेलू मामलों को लेकर भी लोग सांसद के पास पहुंचे। सांसद ने अधिकारियों को सभी समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
(फोटो संख्या 28 ) पंकज शुक्ला। संवाद
मंदिर महेवा से आए पंकज शुक्ला ने कुछ दंबगों के बलपूर्वक किसी आधार से खेत जोतने व बोने में बाधा डालते हैं को लेकर शिकायती पत्र दिया। आशंका जताई कि किसी भी समय शांति भंग हो सकती है। बताया कि यह जमीन कोमला देवी के हक में गत 16 दिसंबर 22 को नामांतरण का आदेश हो चुका है। यह आदेश किसी भी न्यायालय से स्थगित नहीं हुआ है बल्कि आज तक लागू है। सांसद से गुहार लगाई है।
(फोटो संख्या 29) प्रमोद कुमार। संवाद
सैफई क्षेत्र के गांव उसरई से आए दिव्यांग प्रमोद कुमार ने बताया कि वह तीन भाई हैं, अविवाहित है। तीनों के नाम 12 बीघा जमीन है। दूसरे भाई ने अपना पूरा हिस्सा बेच दिया है। उसका हिस्सा भी बेचना चाह रहा है। जमीन भी ऐसे व्यक्ति को बेच रहा है जो दबंग हैं। वह अनुसूचित जाति का है और किसी पिछड़ी जाति के व्यक्ति को बेच रहा है। जमीन का मामला एसडीएम सैफई की अदालत में विचाराधीन है। जमीन पर निर्माण भी करा रहे हैं। सांसद ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
(फोटो संख्या 30) दुलारे
मोहल्ला साबितगंज से आए दुलारे (मुस्लिम) ने बताया कि वह वक्फ बोर्ड की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की शिकायत लेकर आए हैं। करीब छह महीने पूर्व वक्फ बोर्ड व वक्फ बोर्ड को भी पत्र देने के बाद वह ऑडर्र भी कर चुके हैं। वक्फ बोर्ड के मंत्री को भी पत्र दे चुके हैं। दो महीने पूर्व सीएम को भी पत्र दे चुके हैं। कहा कि वक्फ बोर्ड की जगह खरीदने व बेचने वालों पर एफआईआर हो। इस संबंध में सांसद ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
( फोटो संख्या 31 ) रिंकी चौरसिया। संवाद
नरायन गंज भरथना से आईं रिंकी चौरसिया ने बताया कि उसे भाई व भाभी शारीरिक व मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित करते हैं। न्याय पाने के लिए कई बार भरथना में पुलिस को प्रार्थना पत्र दे चुकी हूं लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है। गत पांच मई को घसीट-घसीट कर थप्पड़ों व चप्पलों से मारा पीटा। सिर दीवार में मारते रहे। फोन में पानी डालकर खराब कर दिया। जिससे किसी से मदद न मांग सकें। जान से मारने की धमकी देते हैं। सांसद से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।