फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Motorists grapple with potholes and traffic jams on the diversion route.

Etawah News: डायवर्जन मार्ग पर गड्ढे, जाम से जूझ रहे वाहन चालक

Mon, 28 Sep 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 28 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Motorists grapple with potholes and traffic jams on the diversion route.
फोटो: 3 मलाजनी पर लगा जाम, सड़क पर गड्ढे। संवाद
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते वाहनों के आवागमन के लिए किए गए डायवर्जन मार्ग की हालत बेहद खराब है। मलाजनी मोड़ के पास सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के निकलने से स्थिति और अधिक खराब हो गई है। गड्ढों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए मुख्य मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया गया था। लगातार भारी वाहनों के आवागमन के कारण डायवर्जन मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढों से वाहन निकालना मुश्किल हो रहा है। कई बार वाहन फंसने से यातायात बाधित हो जाता है और लोगों को घंटों जाम में खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन

मलाजनी निवासी उमेश चंद्र, सत्य प्रकाश, कैलाश, चंद्रभान, मंसाराम, अवनीश, वीरवार और चंद्र प्रकाश आदि ने बताया कि इस मार्ग से निकलना बेहद मुश्किल है। कई बार अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से डायवर्जन मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि यातायात सुचारु हो सके और राहगीरों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दो दिनों से हो रही बारिश के कारण डायवर्जन मार्ग पर पानी भरने से गड्ढे हो गए हैं। एक दो दिन के अंदर ही इस सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
- सुनीत चौहान, एनएसएआई मैनेजर

फोटो: 3 मलाजनी पर लगा जाम, सड़क पर गड्ढे। संवाद

फोटो: 3 मलाजनी पर लगा जाम, सड़क पर गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed