{"_id":"6ab97159b1bef6fad70a0284","slug":"condition-of-barabanki-co-injured-in-accident-worsens-dies-etawah-news-c-12-knp1090-1665621-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हादसे में घायल बाराबंकी के सीओ की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हादसे में घायल बाराबंकी के सीओ की हालत बिगड़ी, मौत
Mon, 28 Sep 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायल बाराबंकी में तैनात सीओ नरेंद्र सिंह की हालत रविवार दोपहर दिल्ली ले जाते समय बिगड़ गई। परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए एंबुलेंस से दिल्ली के अस्पताल ले जा रहे थे। हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस में ही सीपीआर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें दोबारा आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
शनिवार शाम ऊसराहार थाना क्षेत्र के खरगुआ के पास आगे चल रहे ट्रक में कार टकराने से सीओ नरेंद्र सिंह और उनके साथ सिपाही योगेंद्र सिंह घायल हो गए थे। दोनों को यूपीडा और पुलिस टीम ने एंबुलेंस से आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया था। सीओ की हालत गंभीर बताई गई थी।
नरेंद्र सिंह मूलरूप से बरौला सेक्टर-49 गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले थे। भतीजे सौरभ ने बताया कि उनके चाचा मुजफ्फरनगर साक्ष्य के लिए जा रहे थे। वह छह भाइयों में सबसे छोटे थे और उनके दो बेटियां व एक बेटा है। रविवार को परिजन बेहतर उपचार की उम्मीद में उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद वापस सैफई लाना पड़ा। सूचना पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचे और सीओ का हाल जाना।
विज्ञापन
वहीं रविवार की रात दोबारा से उनकी हालत बिगड़ गई। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि देर रात घायल सीओ की मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि परिजन की तहरीर पर हादसे के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जा रही है। (संवाद)