फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mother murdered daughter

मांग में प्रेमी के नाम का सिंदूर भरने पर की थी मां ने प्रियंका की हत्या

Wed, 01 Sep 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
mother murdered daughter
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के उमराई गांव में प्रेमी के नाम का सिंदूर लगाने पर मां निर्मला देवी ने बेटी प्रियंका की 28 अगस्त को गला घोटकर हत्या की थी। आत्महत्या दर्शाने के लिए शव फांसी पर लटकाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात आने पर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार सुबह महिला को महोला जेल रोड रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बुधवार को प्रियंका राजपूत की हत्या का खुलासा किया। बताया कि उमराई गांव निवासी रविबाबू ने डायल 112 पर 28 अगस्त को सूचना दी थी कि भतीजी प्रियंका ने छत के कुंडे से फांसी लगा ली। पुलिस ने मामले की जांच की। मृतका की मांग पर सिंदूर लगा हुआ था, जबकि वह अविवाहित थी। परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

मृतका के पिता अनिल कुमार की तहरीर पर कथित प्रेमी राज कुमार व अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप लगाया कि राज कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रियंका की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राज कुमार समेत प्रियंका की मां व बहन से पूछताछ की। राज कुमार ने हत्या करने की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक के आधार पर पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार सुबह प्रियंका की मां को गिरफ्तार कर पूछताछ की। मां निर्मला ने हत्या किए जाने की बात कबूल कर ली। प्रियंका की मांग भरी देखकर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रियंका व राज कुमार के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों गांव समेत अन्य जगहों पर चोरी-छिपे मिलते थे। 28 अगस्त को जब प्रियंका की मां व बहन दवा लेने गई थी तो उसने मांग में सिंदूर लगा लिया था। इसी बीच उसकी मां व बहन घर आ गईं। मां ने प्रियंका से एतराज जताया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान मां ने प्रियंका को धक्का देकर बेड पर गिराने के बाद उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए शव को फांसी लगा लेने की अफवाह फैली दी और प्रेमी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों के परिजनों को थी। प्रियंका के परिजनों को उसका राज कुमार से मिलना नापसंद था। यह लोग अक्सर विरोध करते थे। परिजनों ने कई बार प्रियंका को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। वह राज कुमार के नाम का सिंदूर लगाने और उससे ही शादी करने की बात कहती थी। इसी के चलते उसकी हत्या की गई।

सीओ सैफई साधुराम ने बताया कि जिस समय प्रियंका की हत्या हुई, उस वक्त राज कुमार गांव में कुछ लोगों के साथ बकरी चरा रहा था। यह बात राज कुमार ने पुलिस गिरफ्त में बताई। प्रियंका की मां ने बचने के लिए पुलिस को झूठी जानकारी दी। पुलिस ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की। जानकारी हुई कि 28 अगस्त की शाम को जब मां-बेटी घर लौटीं तो उसके 20-25 मिनट बाद उनके रोने व चीखने की आवाजें आई थीं। इस शक पर पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed