{"_id":"591205554f1c1bfc7e850ff9","slug":"mother-died-due-to-bleeding-after-child-birth","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद रक्तस्राव होने से प्रसूता की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद रक्तस्राव होने से प्रसूता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 09 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
बसंती देवी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सीएचसी पर प्रसव के लिए आई एक महिला की बच्चे के जन्म के बाद अधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला ताड़ निवासी मोहनलाल ने पत्नी बसंती देवी को रविवार रात प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह उसने पुत्र को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद उसके ब्लीडिंग शुरू हो गई। मोहन लाल ने डाक्टरों से उपचार के लिए कहा लेकिन उन्हाेंने ध्यान नहीं दिया। दोपहर को उसकी हालत अचानक बिगड़ गई तो डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल में लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही बसंती ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति मोहनलाल का आरोप है कि डाक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई। यदि उाक्टर सुबह ही उसे बाहर ले जाने की कह देते तो वह दूसरी जगह इलाज करा लेता। मोहनलाल ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वह शव लेकर गांव चला गया।
विज्ञापन