फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mosques were buzzing on Shabb-e-Braat

शब-ए-बराअत पर गुलजार रहीं मस्जिदें

Tue, 02 Jun 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 02 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mosques were buzzing on Shabb-e-Braat

शब-ए-बराअत यानी निजात की रात पर इबादतों का दौर चला। इबादत करने वालों से शहर के अलावा कस्बों की मस्जिदें भी गुलजार रहीं।

विज्ञापन


लोगों ने इशा की नमाज पढ़ने के बाद कब्रिस्तानों में अपने रिश्तेदारों और बुजुर्गों की कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ा और उनके लिए मगफिरत की दुआ मांगी। लोगों ने मसजिदों में इबादत कर रो रोकर अल्लाह से अपने गुनाहों को माफ करने के लिए दुआ मांगी। शहर के कई स्थानों पर जलसे भी हुए।

इस दौरान उलमा ने नबी की सुन्नत पर अमल करने पर जोर दिया। इसके अलावा लोगों ने घरों में हलवा बनाकर फातिहा भी कराया। शब के माने रात और बराअत के माने निजात (छुटकारे) के होते हैं।
विज्ञापन


इसीलिए इस्लामी कैलेंडर के नौवे महीने शाबान की 14 तारीख की रात को शब-ए-बराअत कहते हैं। इस रात की काफी अहमियत है। इस रात को इबादत कर अल्लाह से जो भी दुआ मांगता है वह कुबूल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में बाइस ख्वाजा, मोर वाला तकिया, स्टेशन रोड कब्रिस्तान, मोहम्मद अली सैयद, पक्का तालाब कब्रिस्तान, मेवाती मोहल्ला कब्रिस्तान, कब्रिस्तान अरविंद पुल, तकिया आजाद खां, महेरा चुंगी, सरैया चुंगी आदि में लोगों ने जाकर अपने बुजुर्गों की कब्रों पर फातिहा पढ़ा और उनके लिए मगफिरत की दुआ मांगी।


हजरत अबुल हसन शाह वारसी, भोलन सैयद, बेहड़ वाले सैयद की दरगाह पर भी लोगों ने जाकर फातिहा पढ़ा। जीआईसी ग्राउंड, इस्लामियां इंटर कालेज समेत अन्य स्थानों पर जलसे भी किए गए। शहर के कई क्षेत्रों में कुरानख्वानी का भी एहतेमाम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed