फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Monkeys made the girl bleed by biting

Etawah News: बंदरों ने युवती को काटकर किया लहुलुहान

Thu, 03 Aug 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 03 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Monkeys made the girl bleed by biting
बसरेहर। क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर न जाने कितने लोगों को अब तक काट चुके हैं। ताजा उदाहरण किल्ली रोड स्थित बौद्ध बाजार में देखने को मिला। यहां बंदरों के झुंड ने राजू चक की 18 वर्षीय पुत्री सपना को छत पर सोते समय हमला बोलकर घायल कर दिया। सपना ने बताया कि नींद से जागने पर बंदरों को भगाने के दौरान एक बंदर ने हाथ पर कई बार काट लिया। चीख पुकार सुन परिजन छत पर पहुंचे तब तक वह लहू लुहान हो चुकी थी। परिजन युवती को लेकर बसरेहर सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बसरेहर में बंदरों का आतंक इस कदर है कि इनके झुंड में कस्बाई बस्ती और बाजार कुछ नहीं बचा है। जब भी इन्हें खाना होता है वह छत या सड़क पर जिसे भी देखते हैं उन पर हमला बोलकर उन्हें लहुलुहान कर देते हैं। बंदर इस कदर हमला बोलते हैं कि बचाव करने तक का मौका नहीं मिलता। इनका शिकार ज्यादातर बच्चे, महिलाएं व वृद्धजन ही होते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बंदरों की वजह से घर में महीने में दो से तीन हजार का नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन

बसरेहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोनू मिश्रा ने बताया कि कस्बा बसरेहर में एक ओर बंदरों का आतंक है। दूसरी ओर गोवंश के कारण सड़क और गलियों में निकलना तक दूभर हो रहा है। बताया कि बंदर और गोवंश की समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत कराए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कुछ दिन पूर्व ही गोवंश के हमले से समाजसेवी रामदास तिवारी की मृत्यु हो गई थी। जबकि बंदरों के हमले की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। बंदरों के बढ़ते आतंक की वजह से कपड़े भी खुले में नहीं सुख पा रहे हैं। पता नहीं कब बंदर इन्हें उतार ले जाएं। यही नहीं कुछ भी खाने को नहीं मिलने पर घरों से जूते और चप्पल तक उठा ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed