फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Moha mind all the cultural events

रंगारंग कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा

Fri, 01 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 01 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Moha mind all the cultural events
समूह नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला लुधपुरा स्थित प्रियांशी मेमोरियल कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। देश प्रेम व देश भक्ति से जुड़े नाटक, एकांकी, प्रहसन काफी पसंद किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख जसवंतनगर अनुज मोंटी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन



ब्लाक प्रमुख जसवंतनगर अनुज मोंटी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अभिभावकों की यह जिम्म्ेादारी है कि वे 6 वर्ष की उम्र के बाद बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार शिक्षा दिलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों पर पढ़ाई थोपी न जाए बल्कि उनमें पढ़ाई के लिए रूचि पैदा की जाए। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण दुबे ने  शिक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि संस्था बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने का भी पूरा ध्यान रखती है। विद्यालय  की  प्रधानाचार्य कविता दुबे ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नंद किशोर दुबे ने किया। इस अवसर पर नीलम पाल, दीपिका जैन, मंजू शर्मा, मोनिका अग्रवाल, नेहा भदौरिया, प्रियंका सिंह, अजय, प्रीति सिंह, प्रधान हनुमंत सिंह यादव, प्रधान अवध्ेाश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed