{"_id":"56fd75304f1c1b184bf00105","slug":"moha-mind-all-the-cultural-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
समूह नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला लुधपुरा स्थित प्रियांशी मेमोरियल कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। देश प्रेम व देश भक्ति से जुड़े नाटक, एकांकी, प्रहसन काफी पसंद किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख जसवंतनगर अनुज मोंटी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
ब्लाक प्रमुख जसवंतनगर अनुज मोंटी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अभिभावकों की यह जिम्म्ेादारी है कि वे 6 वर्ष की उम्र के बाद बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार शिक्षा दिलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों पर पढ़ाई थोपी न जाए बल्कि उनमें पढ़ाई के लिए रूचि पैदा की जाए। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण दुबे ने शिक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया।
उन्होंने कहा कि संस्था बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने का भी पूरा ध्यान रखती है। विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता दुबे ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नंद किशोर दुबे ने किया। इस अवसर पर नीलम पाल, दीपिका जैन, मंजू शर्मा, मोनिका अग्रवाल, नेहा भदौरिया, प्रियंका सिंह, अजय, प्रीति सिंह, प्रधान हनुमंत सिंह यादव, प्रधान अवध्ेाश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।