{"_id":"57f3f7334f1c1b8d32270adb","slug":"modi-getting-benifit-of-congress-development-work","type":"story","status":"publish","title_hn":" कांग्रेस के विकास का मोदी उठा रहे फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के विकास का मोदी उठा रहे फायदा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
स्वागत करते जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह व पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। नगरपालिका परिसर में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में कांग्रेस के कराए विकास कार्यों का ही मोदी सरकार फायदा उठा रही है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह सवा दस बजे शताब्दी एक्सप्रेस से इटावा पहुंचीं। स्टेशन पर जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद उन्हाेेंने शास्त्री चौराहे पर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगरपालिका परिसर में उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आकर किसानों को फसल का पूरा लागत मूल्य देगी। बिजली का बिल आधा किया जाएगा और बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। पूर्व मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री बनने पर यूपी का भी दिल्ली की तरह विकास कराया जाएगा। सभा को कांग्रेसी नेता जफर अली नकवी, अशोक सिंह, गोपी चौधरी, दिल्ली के एमएलए जय किशन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर शर्मा, विनोद यादव कक्का, सूरज सिंह यादव, अनिल यादव, प्रेम नरायण दोहरे, फजल यूसुफ, सलमा बेगम, ज्ञानवती, कुशुम लता उपाध्याय, कोमल सिंह, हंसमुखी शंखवार, सरवरी बेगम, संजय गोयल, प्रशांत तिवारी, वाचस्पति दुबे, कीरतपाल, मो राशिद, डा कुमार वैभव, पल्लव दुबे, सरवर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वागत के लिए हुई धक्का मुक्की, मंच पर भिड़े कांग्रेसी
इटावा। रेलवे स्टेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के ट्रेन से उतरते ही कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं में उनका स्वागत करने के लिए होड़ मच गई। पार्टी के एक युवा नेता ने उनके पास जाने का प्रयास किया तो शीला दीक्षित के साथ ही इटावा पहुंचे उनके एक रिश्तेदार युवक ने उन्हें रोकना चाहा। जिसके बाद युवक कांग्रेसी भड़क गए और उनके साथ अभद्रता कर धक्का मुक्की की। जिले के कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों के बीच में आने के बाद मामला शांत हुआ। वहीं नगरपालिका परिसर में उस समय कांग्रेस की सभा में हंगामा खड़ा हो गया जब दो कांग्रेसी मंच के सामने ही आपस में भिड़ गए। जिनमें से एक सेवा दल व दूसरे बसरेहर क्षेत्र के पदाधिकारी हैं। मंच के ठीक सामने ही उनमें मारपीट शुरू हो गई। पार्टी नेताओं ने दोनों को जैसे तैसे अलग कराया।
विज्ञापन
सीढ़ियां न चढ़ पाने पर मालगोदाम पर लगी फ्लीट
इटावा। पूर्व मुख्यमंत्री के इटावा स्टेशन पर पहुंचने से पूर्व उन्हें लेने के लिए स्टेशन के मुख्य द्वार के निकट फ्लीट को लगाया गया था। लेकिन कांग्रेसियों को पता चला कि शीला दीक्षित प्लेटफार्म तीन से एक तक पुल चढ़-उतरकर नहीं जा पाएंगी। इस पर आनन फानन में फ्लीट को स्टेशन के मुख्य गेट से स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित मालगोदाम के पास लगाया गया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री पैदल ही धीरे-धीरे पटरियों को पार करती हुईं फ्लीट तक पहुंचीं।
नहीं खुला मुख्य गेट का ताला
इटावा। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सुबह लगभग पौने 11 बजे कार से सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पहुंचीं। उस समय डाक बंगले के मुख्य गेट पर ताला लगा था। जिस पर उनकी फ्लीट को गेट पर रुककर इंतजार करना पड़ा। डाकबंगला कर्मियों का कहना था कि उन्हें पांच अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री के आने की जानकारी दी गई थी। यही कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर यहां कोई तैयारी नहीं की गई थी।