फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   miscreants robbed mobile and cash from cyclist in Etawah

इटावा में बदमाशों ने साइकिल सवार से मोबाइल और नकदी लूटी

Wed, 27 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
miscreants robbed mobile and cash from cyclist in Etawah
बसरेहर (इटावा)। बादरीपूठ -बसरेहर के बीच बंबा मार्ग पर मंगलवार देर शाम साइकिल सवार से बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल व चार हजार रुपये लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बादरी पूठ निवासी रामकिशन पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब आठ बजे साइकिल से खेतों में धान की पौध देखने आया था। थोड़ी देर बाद वह बसरेहर बाजार में चाऊमीन खाने के लिए जाने को निकला। रास्ते में पीछे से आ रहे बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया। बाइक सवार युवक उसकी जेब से मोबाइल व मोबाइल के कवर में रखे हुए चार हजार रुपये लूटकर लिए। युवक ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया है कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर मोबाइल छीनने वाले की पहचान की गई है। वह घर पर नहीं मिला है उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सिर्फ मोबाइल छीना गया है। चार हजार रुपये की बात पूरी तरीके से असत्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed