फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Minor sister-in-law strangled to death by smashing her head with a brick

Etawah News: नाबालिग साली की गला दबा ईंट से सिर कूचकर हत्या

Sun, 08 Mar 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Minor sister-in-law strangled to death by smashing her head with a brick
फोटो 13 : हत्या का आरोपी विजय।
विज्ञापन

- हत्या के बाद ईंट लेकर कोतवाली पहुंचा कोतवाली, शहर कोतवाली क्षेत्र के फूलनदेवी डाढ़ा में शनिवार देर रात हुई वारदात
- साली को दिल्ली ले जाकर मंदिर में की शादी, फिर सोशल मीडिया में डाली पोस्ट, इटावा लाकर घटना को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दिल्ली के जल बोर्ड में तैनात संविदा कर्मी ने शनिवार रात नाबालिग मौसेरी साली के सिर पर ईंट से वार कर फिर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी ने शहर कोतवाली में पहुंचकर ईंट के साथ खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस फूलनदेवी डाढ़ा मोहल्ले पहुंच गई। यहां गली में किशोरी का खून से लथपथ शव मिला। महिला चिकित्सक समेत तीन डॉक्टरों के पैनल के साथ वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम हुआ। दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड तैयार की गई है।
सैफई क्षेत्र के एक गांव निवासी एक थाने में चौकीदार को होली के दूसरे दिन पांच मार्च को पता चला कि उसकी 16 साल की बेटी व पत्नी घर पर नहीं है। उसने परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पत्नी वैदपुरा क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर गई है। पत्नी के अकेले आने पर उसने जब बेटी के बारे में पूछा तो उसने ठीक से जवाब नहीं दिया। फिर पड़ोस के एक युवक ने उसे मोबाइल पर बेटी और शहर कोतवाली क्षेत्र के फूलनदेवी डाढ़ा निवासी आरोपी विजय कुशवाहा का फोटो दिखाया, जिसमें बेटी आरोपी के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

पांच मार्च की शाम को चौकीदार ने थाने में सूचना दी। बताया कि आरोपी दिल्ली जल बोर्ड में संविदा कर्मी है। साथ ही वह उसके साढ़ू का दामाद है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। छह और सात मार्च को तलाश के बाद भी वह नहीं मिले थे। पकड़े जाने के डर से आरोपी शनिवार देर रात साली को लेकर बस से घर लौट आया था। बस स्टैंड पर साली के साथ उसकी कहासुनी हुई। उसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे घर के पास ही आरोपी ने सुनसान गली में सनसनीखेज घटना को अंजाम दी। सीओ सैफई रामगोपाल शर्मा ने बताया गुमशुदगी को हत्या और अपहरण में तरमीम करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने हत्या का जुर्म कबूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed