फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Minor lover couple ate sulfas, girlfriend died

Etawah News: नाबालिग प्रेमी युगल ने खाया सल्फास, प्रेमिका की मौत

Sat, 29 Jul 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 29 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Minor lover couple ate sulfas, girlfriend died
जसवंतनगर (इटावा)। नाबालिग प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी की हालत गंभीर है। मामला जसवंतनगर इलाके का है। दोनों ने गुरुवार रात गांव के एक सुनसान स्थान पर जाकर एक साथ जान देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जसवंतनगर क्षेत्र के एक गांव के 16 वर्षीय किशोर का गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब डेढ़ महीने पहले दोनों एक साथ पकड़े गए थे। इसके बाद दोनों के घरवालों ने उन पर सख्ती कर दी थी। दोनों की जाति एक ही है। हाल ही में किशोरी के घर वालों ने उसे उसकी बहन के गांव भेज दिया था जबकि प्रेमी के पिता ने अपने पुत्र को नई दिल्ली काम पर भेज दिया था।
विज्ञापन

तीन दिन पहले किशोरी जब बहन के घर से लौटी तो प्रेमी किशोर को इस बात की जानकारी हो गई और वह भी अपने गांव पहुंच गया। मौका देख गुरुवार देर शाम दोनों घर से निकले और गांव के बाहर 100 मीटर दूर स्थित सुनसान स्थान पर पहुंचे और दोनों ने सल्फास खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किशोरी की तो मौत हो गई और किशोर को तड़पता देखकर गांव वालों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसको तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज को ले गए, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर उपनिरीक्षक भगवान सिंह ने गांव पहुंचकर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed