{"_id":"6033a5a88ebc3ee930755674","slug":"minor-cut-in-bombay-hundreds-of-bigha-crop-submerged-etawha-news-knp6133382151","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर के बंबे में कटी खांदी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर के बंबे में कटी खांदी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
चौविया क्षेत्र के सोज माइनर की खनदी फटी सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न
- फोटो : ETAWHA
बसरेहर। चौबिया क्षेत्र के भूटा रमपुरा गांव के पास सोज माइनर के बंबे में खांदी कट जाने से किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। ऐसे में फसल बर्बाद होने की चिंता से किसान परेशान हैं। वहीं सिंचाई विभाग के प्रति उनमें आक्रोश है।
भूटा रमपुरा गांव के किसानों की फसल की सिंचाई के लिए सोज माइनर से छोटा बंबा निकला है। शनिवार रात इस बंबे में पानी ओवरफ्लो हो जाने से खांदी कट गई। इस कारण पानी किसानों की सैकड़ों बीघा फसलों में भर गया।
किसानों का कहना है कि पानी अभी भी निरंतर चल रहा है। ऐसे में फसल खराब होने का खतरा बन गया है। किसान सत्यवीर के 12 बीघा खेत, भूटा के रामकिशन के पांच बीघा, भूप की सात बीघा, साहूकार की 10 बीघा, रमपुरा के सुखवीर की आठ बीघा, धर्मेंद्र और राम अवतार की पांच-पांच बीघा सहित अनेक किसानों की फसलें डूबी हैं।
विज्ञापन
इसे लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि पानी को जल्द से जल्द बंद कराया जाए और खांदी कटने से जो नुकसान हुआ है। उसके लिए प्रशासन से मुआवजा दिलाया जाए।