{"_id":"69b2fae62decf9abec07a24d","slug":"ministers-escort-hit-by-car-three-policemen-injured-etawah-news-c-216-1-etw1013-139160-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मंत्री के एस्कॉर्ट को कार ने मारी टक्कर, तीन पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मंत्री के एस्कॉर्ट को कार ने मारी टक्कर, तीन पुलिस कर्मी घायल
विज्ञापन
फोटो 28 - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटा एस्कॉर्ट वाहन। संवाद
ताखा। उद्यान विभाग के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के लिए प्रोटोकॉल के तहत लगाई गई एस्कॉर्ट टीम गुरुवार को सड़क हादसे में घायल हो गई। एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह पलट गई। उसमें बैठे तीन पुलिस कर्मी व एक महिला घायल हो गईं। फौरन एंबुलेंस से चारों को उपचार के लिए सैफई आयुर्विज्ञान विवि भेजा गया।
विधायक सरिता भादोरिया के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के लिए प्रोटोकॉल सुरक्षा के तहत ऊसराहार थाने की टीम को बतौर एस्कॉर्ट तैनात किया गया था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 132 के पास शाम करीब चार बजे प्रोटोकॉल पूरा होने के बाद एस्कॉर्ट वाहन ने जैसे ही चौकी कुदरैल के सामने साइड बदली तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगते ही पुलिस वाहन पलट गया।
पुलिस वाहन में सवार एसआई कपिल भारती, हेड कांस्टेबल अभिनव, जितेंद्र को चोटें आईं। वहीं कार में सवार कानपुर की मधु कुमारी भी घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची ऊसराहार थाना पुलिस व यूपीडा सुरक्षा टीम घायलों को एंबुलेंस सैफई आयुर्विज्ञान विवि भेजा। थाना प्रभारी बलराज सिंह भाटी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन चौकी में हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।